बॉलीवुड

Bollywood Story: जब राजकुमार का जिक्र आते ही इन अभिनेताओं ने फिल्म करने से किया था इनकार

Bollywood Story: जब राजकुमार का जिक्र आते ही इन अभिनेताओं ने फिल्म करने से किया था इनकार
x
राजकुमार पेशे से पुलिस इंस्पेक्टर की पोस्ट पर थे व काफी रौबदार मिजाज के थे।

Bollywood Story: मशहूर अभिनेता राजकुमार का असल नाम कुलभूषण पंडित था। ये पेशे से पुलिस इंस्पेक्टर की पोस्ट पर थे। उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।8 अक्टूबर 1926 को बलूचिस्तान (पाकिस्तान) के लोरलाई में राजकुमार का जन्म कश्मीरी पंडित के परिवार में हुआ था। वही 26 साल की उम्र में राजकुमार की पहली फिल्म' रंगीली 1952 रिलीज की गई फिल्म में इन्होंने ही अभिनय किया था। इसके बाद इनका एक के बाद एक फिल्मी करने का सिलसिला शुरू हो गया। जिसमें 'मदर इंडिया' ,'हमराज', 'हीर राजा' जैसी बड़ी फिल्में शामिल थी। इन्होंने करीब 70 फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया। अभिनेता के बेहद करीबी दोस्त मेहुल कुमार ने उनकी फिल्म 'मरते दम तक' 'जंगबाज' और 'तिरंगा' डायरेक्ट कर चुके है। इन्होंने राजकुमार से जुड़ी दिलचस्प बाते बताई

राजकुमार का जलवा देखते ही बनता था इस फिल्म में

राजकुमार के बारे में जितनी बातें सोशल मीडिया पर बताई गई है। उनमें से अधिकांश बातें महज कहानियां है। यह बातें गढ़ने वाले उन्हें काफी गहराई से नहीं पहचानते थे। यह बहुत खुले विचारों वाले इंसान थे। मेहुल के साथ राजकुमार ने तीन फिल्में की, लेकिन तिरंगा में अभिनेता का जो जलवा तिरंगा फिल्म के दौरान देखा गया उसका क्या कहना? सच में इन्होंने इस फिल्म में लाजवाब एक्टिंग की थी। जब मैंने नाना पाटेकर और राज कुमार को साथ लेकर तिरंगा की शुरुआत की थी। उस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के 90% लोगों का कहना था कि मेहुल भाई तुमने तो ईस्ट ओर वेस्ट दोनों को एक साथ में साइन करके बड़ा रिस्क लिया है। पता नही फिल्म सेट पर क्या घमासान युद्ध होगा।

इस में दोनो को एक साथ लाने के लिए फिल्म मेकर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इंस्पेक्टर शिवाजी राव वागले रोल के लिए पहले नसरुद्दीन शाह को अप्रोच किया गया लेकिन उनसे बात ना जम सकी इसके बाद रजनीकांत ने भी इस फिल्म को करने से मना कर दी क्योंकि उनके अंदर राजकुमार के साथ रोल करने का खौफ था वो इनके रौबदार मिजाज से परिचित थे। अंत में हार मानकर मेहुल नाना के पास पहुंचे शुरू में इन्होंने ने भी माना कर दिया लेकिन मेहुल ने जैसे तैसे नाना पाटेकर को राजी कर लिया फिल्म बनी और सुपरहिट भी साबित हुई।

Monika Tripathi | रीवा रियासत

Monika Tripathi | रीवा रियासत

    Next Story