बॉलीवुड

Bollywood: आलिया के सितारों को बुलंदियों पर पहुंचाएगा भट्ट के साथ कपूर सरनेम, चमकेगा रणवीर का कैरियर

Bollywood: आलिया के सितारों को बुलंदियों पर पहुंचाएगा भट्ट के साथ कपूर सरनेम, चमकेगा रणवीर का कैरियर
x
Ranbir-Alia की शादी के बाद मशहूर अंक ज्योतिष जेपी तोलानी (Numerologist JP Tolani) ने इस नए जोडे़ को लेकर एक नई गणना की है।

मुंबई (Bollywood): बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक रणवीर और आलिया की शादी 14 अप्रैल को हो गई। इस शादी के बाद मशहूर अंक ज्योतिष जेपी तोलानी (Numerologist JP Tolani) ने इस नए जोडे़ को लेकर एक नई गणना की है। अंक ज्योतिष के अनुसार रणबीर आलिया (Ranbir-Alia) का विवाह फिल्म इण्डस्ट्री (Bollywood Film Industry) की सबसे सफलतम शादियों में से एक होने वाला है। साथ ही इस गठबंधन में यह दोनो एक दूसरे के भाग्योदय का कारक बनेंगे। जबकि आलिया रणवीर के लिए अति भाग्यशाली सिद्ध होंगी। तोलानी जी द्वारा 24 से अधिक मापदण्डो, जिनमें नाम संख्या, मूल संख्या, भाग्य संख्या, राशि संख्या, आगमा चक्र, तिथि संगतता आदि की संख्यात्मक गणनाओं के आधार पर आलिया-रणवीर (Ranbir-Alia) के शादीशुदा भविष्य को टटोलने का प्रयास किया जा रहा है।

कैसे की गणना?

बताया गया है कि न्यूमरोलॉजी में मूलांक और भाग्यांक आदि संख्याओं का सबसे अधिक महत्व होता है। अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार आलिया भट्ट का नेम नंबर 22 यानी 4 निकलता है। उनकी जनमतिथि 15.3.1993 के अनुसार बर्थ नंबर 6 और डेस्टिनी नंबर या भाग्यांक 31 यानि 4 होता है। दूसरी तरफ रणवीर कपूर का नेम नंबर 44 यानि 8 निकलता है। जबकि उनकी जनमतिथि 28.9.1982 के मुताबिक उनका बर्थ नंबर 1 और डेस्टिनी नंबर 39.12 यानि 3 प्राप्त होता है। इसके अलावा आलिया-रणवीर की शादी की तारीख 14.4.2022 है। जिसका मूलांक 14 यानि 5 निकलता है। भाग्यांक 15 अर्थात 6 है। इस जोडे़ ने 4 संख्या के कुल योग पर शादी की है। जो दोनो ही जोडे़ के नाम संख्याओं के एक प्रमुख अंक है। साथ ही दिनांक का संयोजन 4 और 6 है। जो आलिया के मूल नंबरों के समान है। लेकिन यह नंबर रणवीर कपूर के अनुकूल नहीं है। जेपी तोलानी के अनुसार 2020 के बाद से आलिया अपने पेशेवर जीवन के सुनहरे दौर में चल रही है। जो उनकी शादी की तारीख में भी मुख्य संख्याओं में से एक है। इसलिए यह शादी उसके लिए भाग्य लेकर आएगी। आने वाले वर्षों में वह बॉलीवुड (Bollywood) की सबसे अधिक मांग वाली अभिनेत्रियों में से एक होगी।

रणवीर के लिए लेडी लक है आलिया

जेपी तोलानी ने अंक गणना के आधार पर बताया कि रणवीर (Ranbir) के मामले में हमने पाया है कि साल 2018 के बाद से उनका कैरियर सही दिशा में नहीं बढ़ रहा है। लेकिन शादी के बाद आलिया के मूल नंबर रणवीर के लिए लेडी लक की तरह काम करेंगे। कहने का तात्पर्य यह है कि रणवीर के लिए आलिया किसी लेडी लक से कम नहीं है। उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में उनका कैरियर सफल होगा। रणवीर की मूल संख्याएं डायरेक्शन और प्रोडक्शन की तरफ अधिक झुकाव दर्शाती है। इसलिए भविष्य में उन्हें प्रोडक्शन की तरफ झुकते हुए देखा जा सकता है। जिसमें उनके सितारे 2028 के बाद बुलंदियों पर होने की संभावना है। रणवीर को फिल्मों के निर्माण-निर्देशन पर अधिक ध्यान देना चाहिए। क्योंकि उनके मास्टर नंबर अभिनय के लिए अधिक अनुकूल नहीं है। अगर वह अभिनय में अपना कैरियर बनाना जारी रखेंगे तो उन दोनो में अहंकार का टकराव देखने को मिलेगा।

कपूर उपनाम दिलाएगा सफलता

तोलानी जी की माने तो आलिया (Alia) को अपने उपनाम के कपूर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। क्योंकि यदि आलिया भट्ट अपने नाम के साथ कपूर उपनाम अपनाती है तो और अधिक यह उन्हें और अधिक सफलता दिलाएगा। वह अपने परिपक्व अभिनय कौशल (Acting Skills) के लिए अधिक पहचानी जाएंगी। इसलिए उन्हें अपने मूल भट्ट उपनाम के साथ कपूर उपनाम का उपयोग करना चाहिए। वहीं पितृत्व के मामले में यह जोड़ा 2027 तक अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकता है। आलिया प्रेगनेंसी के लिए गैर-पारंपरिक तरीकों की तरफ जा सकती है।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story