बॉलीवुड

किंग खान के फैंस खुश हो जाओ! अब KGF और कांतारा के मेकर्स के साथ आ रही शाहरुख खान की नई फिल्म, एक और धमाकेदार पैन इंडिया फिल्म में एंट्री

Aaryan Puneet Dwivedi
6 Dec 2022 11:40 AM IST
KGF और कांतारा के मेकर्स के साथ आ रही शाहरुख खान की नई फिल्म
x

KGF और कांतारा के मेकर्स के साथ आ रही शाहरुख खान की नई फिल्म

जनवरी 2023 में रिलीज हो रही पठान फिल्म से शाहरुख खान बड़े परदे में जबरदस्त कमबैक करने के लिए तैयार हैं. 2023 में पठान के अलावा, जवान और डंकी फ़िल्में रिलीज होंगी. वहीं अब खबर आ रही है KGF के मेकर्स ने नई पैन इंडिया फिल्म के लिए किंग खान को अप्रोच किया है.

जनवरी 2023 में रिलीज हो रही पठान फिल्म से शाहरुख खान बड़े परदे में जबरदस्त कमबैक करने के लिए तैयार हैं. 2023 में पठान के अलावा, जवान और डंकी फ़िल्में रिलीज होंगी. वहीं अब खबर आ रही है KGF के मेकर्स ने नई पैन इंडिया फिल्म के लिए किंग खान को अप्रोच किया है. खास बात यह है कि फिल्म को बॉलीवुड के सुपरहिट डायरेक्टर निर्देशित करेंगे और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी इस फिल्म में कैमियो करने वाले हैं. पहले जानिए शाहरुख खान की आने वाली फिल्मों के बारे में

शाहरुख खान की आने वाली फिल्में

लंबे समय बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान बड़े परदे में वापसी करने जा रहें हैं. फैन के बाद से उन्होंने कोई फिल्म नहीं की है. अब 2023 में किंग खान के पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट हैं. यानि 2023 बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के नाम रहने वाला है. 25 जनवरी 2023 को शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' रिलीज होने के लिए तैयार है.

पठान के बाद जून 2023 में 'जवान' रिलीज होगी. इस फिल्म को तमिल के सुपरहिट डायरेक्टर एटली कुमार के निर्देशन में बनाया गया है. यह फिल्म पैन इंडिया फिल्म होगी. जिसका टीजर और फर्स्ट लुक लांच किया जा चुका है.

इसी साल शाहरुख खान की तीसरी फिल्म 'डंकी' रिलीज होगी. डंकी राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही है. जिसकी शूटिंग हाल ही में सऊदी अरब में पूरी हुई है. यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होगी.

KGF मेकर्स के साथ नई पैन इंडिया फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन तीनों फिल्मों के अलावा अब KGF जैसी धांसू फिल्मों को बनाने वाले मेकर्स होम्बाले फिल्म्स ने शाहरुख खान को एक पैन इंडिया फिल्म के लिए अप्रोच किया है. अगर सब कुछ सही रहा तो किंग खान की इस फिल्म का डायरेक्शन बॉलीवुड के सुपरहिट डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पास जाने वाला है, साथ ही कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी का इस फिल्म में कैमियों बताया जा रहा है. यानि किंग खान बड़े परदे पर देर जरूर आएं, लेकिन एक के बाद एक से बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.

इन रिपोर्ट्स पर अभी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है, मगर सोशल मीडिया पर जिस तरह इस खबर की चर्चा हो रही है वो बताता है कि जल्दी कुछ न कुछ ठोस जानकारी सामने आएगी. लेकिन इतना तय है कि इन डिटेल्स के साथ अगर अभी से थिएटर्स बुकिंग खोल दें, तो जमकर टिकट बिकेंगे.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story