बॉलीवुड

हॉलीवुड एक्ट्रेस इस बात से अनजान थीं कि बगल में Shah Rukh Khan बैठे हैं, जब पता चला तो ऐसा था Sharon Stone का रिएक्शन

Aaryan Puneet Dwivedi
3 Dec 2022 12:04 PM IST
Shah Rukh Khan and Sharon Stone in Red Sea Film Festival 2022
x

Shah Rukh Khan and Sharon Stone in Red Sea Film Festival 2022

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022 में शिरकत की थी. हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन इस बात से अनजान थी कि उनके बगल में किंग खान बैठे हुए हैं. जब उन्हें इस बात का पता चला तो वे ख़ुशी से चीख पड़ीं.

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान यूं ही नहीं बादशाह कहलाते हैं. उनके फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं, सिर्फ आम ही नहीं उनके फैंस लिस्ट में नामी गिरामी बिजनेसमैन, स्पोर्ट्सपर्सन, एक्टर, एक्ट्रेस भी शामिल होते हैं. हाल ही में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022 में शिरकत की थी. हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन (Sharon Stone) इस बात से अनजान थी कि उनके बगल में किंग खान बैठे हुए हैं. जब उन्हें इस बात का पता चला तो वे ख़ुशी से चीख पड़ीं. इस वाक्या का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है.

शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म पठान के जरिए 4 साल बाद बड़े परदे में आने को तैयार हैं. इस बीच उन्होने उन्हें सऊदी अरब के रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022 में शिरकत करते हुए देखा गया. शाहरुख खान को अपने पास देखना फैंस के अलावा हॉलीवुड फिल्म बेसिक इंस्टिंक्ट फेम एक्ट्रेस शेरोन स्टोन के लिए भी बड़ी बात थी.

शाहरुख को देखकर थम गई शेरोन स्टोन की नजरें

हाल ही में सऊदी अरब के रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022 (Red Sea Film Festival 2022) में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) शिरकत करते हुए देखे गए. इसमें फिल्म फेस्टिवल की होस्ट आती हैं और सभी को बताती हैं कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस सेरेमनी का हिस्सा हैं. शाहरुख अपने अंदाज में अपनी सीट से उठते हैं और अभिवादन करते हैं. ऐसे में बगल में बैठी हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन (Hollywood Actress Sharon Stone) किंग खान को देखकर चौंक जाती हैं, और उनकी नजरें किसी फैन गर्ल की तरह शाहरुख़ खान पर थम जाती हैं. उन्हें देखकर लगता है कि उन्हें पहले इस बात का अंदाजा नहीं था कि शाहरुख उनके पास बैठे हैं. ऐसे में उनका रिएक्शन काफी मजेदार था. अभिनेत्री के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान सम्मानित

सऊदी अरब के रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022 में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को भी सम्मानित किया गया है. भारतीय सिने जगत में उनके योगदान के लिए अवार्ड दिया गया है. इवेंट में उनका नाम आते ही लोगों ने जमकर तालियां बजाई और शाहरुख खान का स्वागत किया.

इस मौके की वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन, शाहरुख खान को देखकर किसी फैन गर्ल की तरह भौचक्की रह गई हैं. सुपरस्टार को देख खुशी से उनकी चीख निकल गई. शेरोन अपने सीने पर हाथ रखे और मुंह खोले बस शाहरुख को देख रही हैं, जैसे उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि सही में किंग खान उनके सामने हैं. वैसे अगर शाहरुख खान आज हमारे सामने आ जाए तो हमें भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.




शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्में

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान लंबे समय से बड़े परदे से दूर हैं. 2023 में उनकी ग्रैंड वापसी हो रही है. उनकी आने वाली फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है. जिसमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे, इस फिल्म में सलमान खान और आमिर खान का कैमियो भी बताया जा रहा है. जून 2023 में उनकी फिल्म 'जवान' रिलीज होगी. इसके बाद साल के अंत यानी दिसंबर में 'डंकी' रिलीज होगी. जिसकी शूटिंग हाल ही में सऊदी अरब में पूरी हुई है. रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान की फिल्म पठान का प्रोमो भी दिखाया गया है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story