बॉलीवुड

Happy Birthday Salman Khan: इंदौर से 60 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे थें सलीम खान, सलमान ने पिता की कमाई भी जला डाली; 30-30 रोटियां खा जाते थें एक्टर

Aaryan Puneet Dwivedi
27 Dec 2022 8:00 AM IST
Updated: 2022-12-27 02:37:19
Happy Birthday Salman Khan
x

Happy Birthday Salman Khan

Happy Birthday Salman Khan: 27 दिसंबर को बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.

Happy Birthday Salman Khan: 27 दिसंबर को बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान (अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान) 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहें हैं. उनका जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था. सलमान ने अपने निजी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में बताया है. सलमान खान बिग बॉस शो के होस्ट हैं. यहां कंटेस्टेंट की जिंदगी के बारे में तो कई राज खुलते ही हैं. लेकिन इस बार शो के होस्ट सलमान खान के भी कई राजों से पर्दा खुद अभिनेता ने ही उठाया है.

सलमान खान ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में बात की है और उन्होंने उन किस्सों को अफवाह नहीं बल्कि सच बताया है. हांलाकि अभिनेता का कहना है कि किस्से तो सच हैं, लेकिन थोड़ा तोड़ मरोड़ के पेश किया गया है. आइये जानते हैं सलमान खान किस बारे में बात कर रहें हैं.

बिग बॉस शो में पहुंचे एक्टर मनीष पॉल ने उनके बर्थडे के लिए कुछ खास फन एक्टीविटीज की. उन्होंने घरवालों से तो सलमान के लिए खास डांस ट्रिब्यूट दिलवाया ही, साथ ही उनके कई अफवाहों की सच्चाई भी बयां करवाई.

सलमान ने पापा सलीम खान की सैलरी जला दी

रियलिटी शो बिग बॉस में मनीष पॉल ने अभिनेता और शो के होस्ट की जिंदगी से जुड़े कुछ सवाल किए. मनीष ने सलमान खान से पूछा "आपके बारे में अफवाह है कि दीवाली पर आपने अपने पापा की पूरी सैलरी जला दी थी?"

इन अफवाहों पर जवाब देते हुए सलमान ने बताया कि वे 6 साल के थे, जब उनके पापा इंदौर से मुंबई आए थे. तब घर चलाने की दिक्कतों की सामना करना पड़ता था. दीवाली के दिन उनसे ये गलती हुई थी. सलमान ने कहा- दोपहर को ऐसा हो गया था कि मैं बास्केट में कुछ जला रहा था. तो मैं ढूंढ रहा था कि कुछ मिले, पेपर-अखबार वगैरह जिसे मैं डाल सकूं. फिर मैंने देखा कि मेरे पापा कुछ पेपर एक जगह डाल रहे हैं. तो मैंने वो भी ले लिया जाकर, फिर मुझे रियलाइज हुआ कि मैंने कुछ साढ़े सात सौ रुपये जला दिए हैं. मैं उस वक्त 6-7 साल का होउंगा. मेरी मम्मी ने मुझे बहुत डांटा, लेकिन मेरे पापा ने कुछ नहीं कहा.

इंदौर से 60 रुपए लेकर मुंबई आए थें सलीम खान

सलमान खान ने आगे बताया कि उस वक्त उनके परिवार के कितने बुरे हाल थे. इंदौर से उनके पापा 60 रुपये लेकर मुंबई आए थे. जब उन्होंने अनजाने में पापा की कमाई जला डाली तो उनके पापा ने मम्मी को बोला 'इन्हें थोड़ी पता था कि वो पैसे हैं. जल गए-जल गए.' लेकिन उस महीने उनकी मम्मी को घर चलाने के लिए बहुत स्ट्रगल करनी पड़ी थी. पड़ोस वालों को पता चला कि ऐसा हो गया है तो उन्होंने मदद की. सब उसी रेंज के थे, उनको अहसास हुआ तो किसी ने कुछ भेजा- किसी ने कुछ दिया, ऐसे पूरा महीना कटा था.

खा जाते थे 30-30 रोटियां

1991 में आई साजन फिल्म के दौरान सलमान खान बेहद पतले हुआ करते थे. सलमान के बारे में ये अफवाह थी कि वो उस वक्त वजन बढ़ाने के लिए 30-35 रोटियां खा जाते थे. इस अफवाह को भी सलमान ने सच बताया और कहा, 'मैं बहुत पतला था, तो वेट गेन करना था. इसलिए मैं खूब खाता था, लेकिन आज का वक्त है कि उतना मैं एक हफ्ते में भी नहीं खाता'.

सलमान ने कहा- जी हां, वजन बढ़ाने के लिए 30-30 रोटियां, और बहुत सारा राजमा, और उसके बाद चावल. पता नहीं कहां जाता था वो. आजकल तो एक रोटी से भी ज्यादा हो गया तो. पता है, मैं तो ये सोचता हूं कि इस घर के अंदर इतना खाना है, मैं तो जो एक हफ्ते में खाता हूं, वो ये एक दिन में खा जाते हैं. इतना कुछ खा ही नहीं सकता यार. आल्मंड मिल्क चाहिए होता है, हमको तो पता ही नहीं था. हमें तो नॉर्मल दूध नहीं मिलता था.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story