बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला: चाकू के 6 घाव, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Aaryan Puneet Dwivedi
16 Jan 2025 11:23 AM IST
Saif Ali Khan was attacked with a knife
x

लीलावती अस्पताल के COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ अली खान को 6 बार चाकू मार गया था।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर मुंबई में उनके घर पर चाकू से हमला हुआ। एक्टर की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात मुंबई में उनके घर पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में सैफ के गले, पीठ, हाथ और सिर पर चोटें आई हैं। उन्हें गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी सर्जरी की गई।

6 बार हुआ चाकू से वार

लीलावती अस्पताल के COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ को 6 बार चाकू मार गया था। उनमें से दो घाव काफी गहरे हैं और एक घाव रीढ़ की हड्डी के पास है। डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।

हमले के पीछे क्या है कारण?

हमले के पीछे के कारण को लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन दो मुख्य बातें सामने आई हैं. ..

  1. चोरी का प्रयास: सैफ की टीम के आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह हमला चोरी के प्रयास के दौरान हुआ। इस हमले में सैफ के घर में काम करने वाली एक महिला भी घायल हुई है।
  2. घर में घुसे व्यक्ति से विवाद: पुलिस के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति सैफ के घर में घुस आया था और उसका घर में काम करने वाली महिला से झगड़ा हो गया था। जब सैफ ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।

हमले की थ्योरी पर सवाल

  • हमलावर हाई सिक्योरिटी वाली सोसाइटी में कैसे घुसा?
  • हमला करने के बाद वह कैसे भाग गया?
  • क्या हमलावर को घर में काम करने वाली महिला ने ही एंट्री दी थी?

पत्नी करीना कपूर कहां थीं?

हमले के समय सैफ की पत्नी करीना कपूर कहां थीं, इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन कुछ घंटे पहले ही करीना ने अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ पार्टी की थी।

पुलिस कर रही है जांच

मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावर की तलाश कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सैफ अली खान का घर

सैफ और करीना अपने दो बेटों के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित सतगुरु शरण अपार्टमेंट में रहते हैं। यह एक आलीशान अपार्टमेंट है जिसमें लाइब्रेरी, आर्ट वर्क, स्विमिंग पूल आदि सुविधाएं हैं।

सैफ अली खान की फिल्में

सैफ की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म "देवरा" थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर भी थे।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story