बॉलीवुड

बड़ा ऐलान! सलमान खान करेंगे 2300 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा? बताया अपना वारिस

बड़ा ऐलान! सलमान खान करेंगे 2300 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा? बताया अपना वारिस
x
Salman Khan Property: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के चाहने वालों की संख्या लाखो-करोड़ो में है. सलमान खान के अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं।

Salman Khan Property: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के चाहने वालों की संख्या लाखो-करोड़ो में है. सलमान खान के अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। 58 साल की उम्र में फिट दिखने वाले सलमान खान शादी के पक्ष में नहीं दिख रहे है. सलमान खान शादी नहीं करने वाले है. आज के लेख में हम आपको बताने जा रहे है की उनकी 2300 करोड़ के मालिकाना हक किसे मिलेगा?

सलमान खान ने बताया था कि उनके चले जानी के बाद उनकी संपत्ति किसकी हो जाएगी। अभिनेता ने एक बार इस पर बात करते हुए कहा था कि, ‘मैं शादी करूं या नहीं करूं, मेरे जाने के बाद मेरी आधी सम्पत्ति ट्रस्ट में दान की जाएगी और अगर मैं शादी नहीं करता हूं तो मेरी पूरी सम्पत्ति ट्रस्ट के नाम कर दी जाएगी।’ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिलहाल अभिनेता सलमान खान के पास करीब 2300 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं।

सलमान खान हिंदी सिनेमा के साथ ही दुनिया के टॉप सबसे महंगे अभिनेताओं की सूची में भी स्थान रखते हैं। उनके पास खुद का प्राइवेट जेट भी हैं। वहीं महंगी और लग्ज़री गाड़ियों का भी उनके पास बेहतरीन कलेक्शन है। वहीं सलमान एक फिल्म के लिए 50 से 60 करोड़ रुपये की भारी-भरम फीस वसूलते हैं। बता दें कि, सलमान खान बीते 33 सालों से हिंदी सिनेमा में काम कर रहे हैं। साल 1988 में आई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में उन्होंने छोटी सी भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा की सदाबहार अदाकारा रेखा ने अहम रोल अदा किया था।

लीड अभिनेता के तौर पर साल 1989 में सलमान खान ने अपने करियर का आगाज ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म से किया था। फिल्म अभिनेत्री का किरदार भाग्यश्री ने निभाई थी। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही फिल्म ने धमाल मचा दिया था। सूरज बड़जात्या के निर्देशन वाली इस फिल्म में सलमान और भाग्यश्री के साथ आलोक नाथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 33 साल के फिल्मी करियर में सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी है।

Next Story