बॉलीवुड

बड़े मियां छोटे मियां के 'डिजास्टर', मैदान के 'फ्लॉप' होने का खतरा; पहले वीकेंड में ही दर्शकों को नहीं लुभा पाईं अक्षय-अजय की फिल्में

Aaryan Puneet Dwivedi
16 April 2024 12:00 PM IST
बड़े मियां छोटे मियां के डिजास्टर, मैदान के फ्लॉप होने का खतरा; पहले वीकेंड में ही दर्शकों को नहीं लुभा पाईं अक्षय-अजय की फिल्में
x
ईद 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई दो बॉलीवुड फिल्मों पर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस में कमाई नहीं कर पा रहीं हैं।

Bade Miyan Chote Miyan, Maidaan Box Office Verdict: ईद 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई दो बॉलीवुड फिल्मों पर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस में कमाई नहीं कर पा रहीं हैं। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ की मेगा बजट फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की 'मैदान' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन बड़े मियां छोटे मियां डिजास्टर और मैदान फ्लॉप होने की कगार पर है। दोनों ही फिल्मों को दर्शक नहीं मिल पा रहें हैं। लिहाजा पहले वीकेंड पर फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रत्ती भर का रह गया है।

11 अगस्त को रिलीज हुई अजय देवगन की मैदान को रिव्यूज जरूर अच्छे मिलें हैं, लेकिन आडियन्स नहीं मिल पाई। वहीं अक्षय कुमार- टाइगर श्राफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का तो वर्ड ऑफ माउथ ही कुछ खास नहीं है, जिसके चलते फिल्म को दर्शक भी पसंद नहीं कर रहें हैं।

इसके पहले ईद बॉलीवुड के लिए बड़ा दिन माना जाता था। यह दिन बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म के लिए रिजर्व होता था, लेकिन इस साल भाईजान की कोई फिल्म न होने से अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुईं। लेकिन दोनों ही फिल्में कमाई नहीं कर पा रहीं हैं।

दोनों ही फिल्में अपना पहला वीकेंड बिता चुकी हैं। 350 करोड़ के बजट से बनी बड़े मियां छोटे मियां चार दिनों का वीकेंड होने के बावजूद भी सिर्फ 40 करोड़ की कमाई कर सकी है। जबकि सोमवार को इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 72 फीसदी महज 2.5 करोड़ रुपए रह गया है। ओपनिंग डे पर BMCM ने सभी भाषाओं में 15.65 करोड़ का कलेक्शन किया था।

इसी तरह के हालत 100 करोड़ के बजट वाली अजय देवगन की फिल्म मैदान के भी हैं। मैदान ने पहले दिन महज 4.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पहले वीकेंड पर इस फिल्म ने 22 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। पहले सोमवार को मैदान की भी कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई है। फिल्म ने सोमवार को महज 1.5 करोड़ रुपए कमाए। कुल मिलाकर दोनों फिल्में पहले वीकेंड में मिलकर भी 70 करोड़ का कलेक्शन नहीं कर सकी।

लगातार फ्लॉप और डिजास्टर फिल्में दे रहें अक्षय कुमार

2021 में रिलीज हुई सूर्यवंशी के बाद अक्षय कुमार एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाएं। बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप रहीं। राम सेतु फ्लॉप होने से तो बच गई, लेकिन हिट भी नहीं पाई। इमरान-अक्षय की जोड़ी वाली सेल्फी बॉक्स ऑफिस में डिजास्टर हुई। OMG 2 जरूर सुपर हिट रही, लेकिन इस फिल्म में अक्षय स्पेशल अपीरियंस में थे। इसके बाद मिशन रानीगंज भी फ्लॉप हो गई। अब बड़े मियां छोटे मियां भी इसी कतार में है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story