
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- 35 साल के Varun Dhawan...
35 साल के Varun Dhawan को लेकर आई बुरी खबर! इस बड़ी बीमारी का हुए शिकार, फूट-फूट कर रोने लगे एक्टर

varun_dhawan
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) बॉलीवुड के मशहूर एक्टर है. अभी हाल ही में एक्टर फिल्म 'भेड़िया' में नजर आये थे. फिल्म में वरुण की एक्टिंग को काफी सरहाना मिल रही है. जैसा की आप जानते है की वरुण मशहूर फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं. वरुण ने नॉटिंघम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद करन जौहर के साथ फिल्म 'माई नेम इज खान' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. वरुण धवन 012 में करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बतौर एक्टर करियर शुरू किया. इसी साल उनका नाम फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट हुआ था. वरुण अच्छे डांसर हैं इस बात को उन्होंने अपनी फिल्मों में साबित किया है, लेकिन इन फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग से भी दर्शकों को इंप्रेस किया है. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान वरुण ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ था। इसके साथ ही वरुण एक शख्स को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे.
एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने खुलासा किया था कि वे वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन (Vestibular Hypofunction) बीमारी से जूझ रहे हैं. वरुण धवन अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चाओं का विषय बने रहते थे, लेकिन उनके इस खुलासे ने सभी लोगों को चौंका दिया है.
इसके आगे उन्होंने कहा, 'हाल ही में मैंने ऐसा करना बंद कर दिया है। मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ क्या हुआ था। मुझे वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नामक बीमारी हो गई थी, जिस वजह से मैं काफी परेशान रहा हूं। लेकिन इसके बाद भी मैंने मेहनत की। हम सब इस रेस में हैं, लेकिन क्यों हैं, ये कोई नहीं पूछ रहा है। मुझे लगता है कि सबका जीवन में एक मकसद होता है। मैं अपना मकसद खोजने की कोशिश कर रहा हूं, और उम्मीद है कि लोग भी ऐसे करेंगे।' बता दें कि वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन एक तरह की कान से जुड़ी बीमारी है, जिसमें आपके कान के अंदरुनी हिस्से पर असर पड़ता। साथ ही आपकी बॉडी का बैलेंस डिस्टर्ब होने लगता है.
आपको बता दे की वरुण इसी साल 24 जनवरी को विवाह बंधन में बंधे थे. उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी की है. नताशा और वरुण ने एक ही स्कूल से स्कूलिंग की है. अपनी लव स्टोरी के बारे में करीना कपूर के चैट शो 'व्हाट वुमन वांट' में वरुण ने खुलासा किया था.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




