बॉलीवुड

Farhan Akhtar की शादी में करीबी दोस्त Hrithik Roshan ने 'सैनोरीटा' सॉन्ग पर किया डांस

Farhan Akhtar की शादी में करीबी दोस्त Hrithik Roshan ने सैनोरीटा सॉन्ग पर किया डांस
x
फरहान अख्तर की शादी में अभिनेता ऋतिक रोशन ने 'सैनोरीटा' पर दोनो ने जमकर डांस किया।

बॉलीवुड के एक्टर फरहान अख्तर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ बीते 19 फरवरी को शादी (Wedding) रचा ली है। फरहान अख्तर की शादी में अभिनेता ऋतिक रोशन ने 'सैनोरीटा' पर दोनो ने जमकर डांस किया।

बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड एक्टर फरहान अख्तर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) बीते 19 फरवरी को शादी रचा ली है। इस शादी में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। एक्टर की शादी की फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फरहान अपने दोस्त और एक्टर ऋतिक के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए दिख रहे। इस वीडियो को देखकर लगता है। ये अपनी सुपरहिट फिल्म 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' के फेमस सॉन्ग 'सैनोरीटा' ('Sainorita') पर थिरक रहे थे। दोनों ही वही डांस स्टैप्स (Dance steps) को फॉलो करते हुए नजर आए जोकि फिल्म के गाने में किए थे।


फरहान और शिबानी का शादी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सभी लोग एक साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं। वेन्यू पर फिल्म 'दिल चाहता है' का गाना ('Dil Chahta Hai' song) सुनाई दे रहा है। जिस पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) फराह खान के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं।


शिबानी की और भी कई तस्वीरे वायरल हो रही है। जिसमे वो हाथ उठाकर डांस करती हुई दिखाई दे रही है। अभिनेत्री का कूल अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा। शिबानी ने शादी में रेड कलर का गाउन (Red color gown) पहन रखा था। इस लिबास में बेहद सुंदर लग रही है। वही फरहान ने ब्लैक कलर (Black suit) का सूट पहन रखा था। ये कपल शादी के मौके पर बेहद खूबसूरत लग रहे थे।


आप जानते होंगे कि फरहान और शिबानी कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया है। ये तकरीबन 4 सालों से रिलेशनशिप (Relationship) में रहे। उन्होंने बहुत समय पहले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियली (Officially) रूप से स्वीकारा था। इनकी साथ में अक्सर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है।

Next Story