बॉलीवुड

Arjun Malaika Late Night Party: देर रात पार्टी में ऐसी हरकते करती रही एक्ट्रेस मलाइका, संभालते रहे अर्जुन कपूर

Arjun Malaika Late Night Party: देर रात पार्टी में ऐसी हरकते करती रही एक्ट्रेस मलाइका, संभालते रहे अर्जुन कपूर
x
Arjun Kapoor Malaika Arora Late Night Party: बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया में छाए रहते है. दोनो एक दूसरे से बेहद प्यार करते है.

Arjun Kapoor Malaika Arora Late Night Party: बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया में छाए रहते है. दोनो एक दूसरे से बेहद प्यार करते है. वैसे मलाइका और अर्जुन कैमरे के सामने नजर न आए ऐसा हो ही नहीं सकता है. हाल ही में दोनों की तस्वीरें फिर एक साथ सामने नजर आ रही है. जानकारी के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा रितेश सिधवानी के घर हुई रूसो ब्रदर्स की वेलकम पार्टी में पहुंचे थे. इस दौरान दोनों को साथ में स्पॉट कर लिया गया.

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने पैपराजी को जमकर पोज दिए. जैसे ही अर्जुन मलाइका यहां आए तो बाकि सब फीके पड़ गए. इस स्टार जोड़ी को कैमरों में कैद करने की होड़ सी लग गई. मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से बैकलेस ब्रालैस लुक में अपने फैंस पर सितम करती नजर आईं. पर्पल कलर की शिमरी मिनी ड्रेस में मलाइका बेहद हॉट लग रही थी. इस दौरान पैपराजी उन्हें बार बार आवाज लगाते रहे तो एक्ट्रेस भी पलक पलक कर पोज देती रहीं. एक्ट्रेस मलाइका के इस हरकत को देख सभी हंस रहे थे.

वहीं दूसरी ओर अर्जुन कपूर हाई हील्स में कभी मलाइका का हाथ थामने तो कभी उन्हे पीछ से होल्ड करते दिखाई दिए. खास बात ये भी रही कि इस दौरान अर्जुन और मलाइका दोनों ही पर्पल कलर में ट्विनिंग करते नजर आए. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जहां भी साथ में शिरकत करते हैं, सारी लाइमलाइट लूट लेते हैं. दोनों अक्सर ही सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं. मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं. उम्र का लंबा फासला होने के बावजूद दोनों की केमिस्ट्री काफी मजबूत दिखाई देती है.

अपने हर लुक से महफिल लूटने वाली मलाइका अरोड़ा का अंदाज रूसो ब्रदर्स की पार्टी में भी बेहद स्टाइलिश दिखा. एक्ट्रेस इस दौरान पर्पल कलर की स्पार्कल ड्रेस में दिखाई दीं वहीं अर्जुन कपूर ने भी उनकी ड्रेस से काफी हद तक मैच करती हुई डार्क पर्पल शर्ट पहनी थी.

Next Story