बॉलीवुड

Malaika-Arbaaz की शादी में 13 साल के थे Arjun Kapoor? फोटो देख राज जाएंगे हैरान

Malaika-Arbaaz की शादी में 13 साल के थे Arjun Kapoor? फोटो देख राज जाएंगे हैरान
x
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर सोशल मीडिया में छाए रहते है.

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर सोशल मीडिया में छाए रहते है. दोनों कपल्स शादी कब करेंगे इस चीज़ का लोगो को बेसब्री से इंतज़ार रहता है. अभी तक इस कपल ने शादी का ऐलान नहीं किया है. जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. आपको बता दें कि मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं और उम्र के गैप की वजह से आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं. लेकिन क्या आप जानते है मलाइका की शादी के वक्त अर्जुन कैसे दिखते थे.

बता दें कि मलाइका अरोड़ा,अर्जुन कपूर को डेट करने से पहले अरबाज खान के साथ शादीशुदा रिश्ते में थीं। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। कहा जाता है कि दोनों को पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था।

करीब पांच साल की डेटिंग के बाद अरबाज-मलाइका ने वर्ष 1998 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। इन दोनों की शादी के वक्त की अर्जुन कपूर की एक तस्वीर इन दिनों सुर्खियों में है।

मलाइका और अरबाज खान की शादी के वक्त अर्जुन कपूर काफी छोटे थे। उन्होंने उसी वर्ष टीनएज में कदम रखा था। जी हां, अरबाज-मलाइका की शादी के वक्त अर्जुन की उम्र महज 13 वर्ष थी। अर्जुन कपूर की एक तस्वीर वायरल हो रही है।

बताया जा रहा है कि एक्टर की यह तस्वीर मलाइका और अरबाज खान की शादी के वक्त की है। इसमें अर्जुन कपूर ब्राउन पैंट और ब्लू शर्ट पहने नजर आ रहे हैं और काफी क्यूट लग रहे हैं।

Next Story