बॉलीवुड

5 साल साथ रहने के बाद अलग हो रहे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा? चाचा अनिल कपूर ने बताया, उनका ब्रेकअप हो...

5 साल साथ रहने के बाद अलग हो रहे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा? चाचा अनिल कपूर ने बताया, उनका ब्रेकअप हो...
x
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 5 साल डेट कर रहे है.

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 5 साल डेट कर रहे है. बता दे की अभी हाल ही में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमे वरुण धवन और अनिल कपूर नजर आ रहे है. दरअसल दोनों सितारे करण जौहर के शो 'काफी विथ करण' में पहुंचे थे. वही कॉफी विद करण 7 में वरुण धवन ने अर्जुन कपूर के बारे में काफी राज खोले थे. वही एक्टर अर्जुन कपूर भी भतीजे पर निशाना लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ा था. इन दोनों की बाते सुन गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को गहरा झटका लग सकता है.

वरुण धवन ने खोले राज

वरुण धवन ने अनिल कपूर और करण जौहर के सामने अर्जुन कपूर के कई राज खोल डाले. दरअसल करण जौहर ने वरुण धवन से पूछा कि इंडस्ट्री में कौन सा ऐसा एक्टर है जो बहुत डींगे मारता है. इस सवाल को सुनने के बाद वरुण ने बिना हिचकिचाए अर्जुन कपूर का नाम ले दिया.



इस बात को सुनकर भतीजे का बचाव करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें उनके भतीजे के बारे में ऐसी बात नहीं करनी चाहिए. अनिल कपूर की बात का जवाब देते हुए वरुण धवन ने कहा, 'शौकीन आदमी है'. वरुण यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने बातों ही बातों और इशारों में करण को ये भी बताया, 'अर्जुन करता है फ्लर्ट कभी-कभी, लेकिन एक बार तो सब ठीक है. वरुण की इस बात को सुनकर करण जौहर भी शॉक्ड रह गए.

अनिल कपूर की बड़ी चिंता

वरुण धवन की अपने भतीजे अर्जुन कपूर के बारे में ऐसी बातें सुनने के बाद अनिल कपूर को उनकी और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की चिंता सताने लगी। अनिल कपूर ने कहा, 'उसका ब्रेकअप हो जाएगा'। इस बात को सुनने के बाद वरुण धवन ने तुरंत ही कहा, 'नहीं-नहीं वह नहीं होगा'। हम आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को पिछले कई सालों से डेट कर रहे हैं और साल 2017 में पति अरबाज खान से अलग होने के बाद साल 2019 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इन दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

Next Story