
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Animal Box Office...
Animal Box Office Collection: रणबीर की 'एनिमल' 700 करोड़ पार, गदर 2 और KGF 2 को पछाड़ा

Animal Box Office Collection
Animal Box Office Collection: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस में तहलका मचा रही है। पहले वीकेंड में रिकार्डतोड़ कमाई करने के बाद सेकंड वीकेंड में भी फिल्म की जबरदस्त कमाई हो रही है।
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म बॉक्स ऑफिस में सीधा शाहरुख खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में 'जवान' और 'पठान' को टक्कर दे रही है। दूसरे वीकेंड में भी फिल्म की कमाई जबरदस्त रही है। सिर्फ 10 दिन में ही रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल स्टारर फिल्म ने कई फिल्मों को पछाडना शुरू कर दिया है।
बॉक्स ऑफिस में 'एनिमल' का भौकाल
रिलीज के 11 वे दिन यानी सोमवार की दोपहर 3 बजे तक 'एनिमल' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस में 435.5 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। जबकि फिल्म ने इतने ही दिनों में 717 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। सोमवार को भी फिल्म से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है।
एनिमल ने गदर 2 और KGF 2 को पछाड़ा
दूसरे रविवार तक रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने वर्ल्डवाइड 717 करोड़ रुपए का ग्रास कलेक्शन कर डाला। इसी के साथ एनिमल ने सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को सिर्फ 10 दिन में पछाड़ दिया है। सनी की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 691 करोड़ का लाइफटाइम ग्रास बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। हिन्दी वर्जन में एनिमल ने 11वें दिन की दोपहर तक 435.50 करोड़ का कलेक्शन कर दंगल, संजू, टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। साथ ही हिन्दी वर्जन में 435 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन करने वाली यश की फिल्म 'KGF 2' को भी पीछे छोड़ दिया है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




