
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Animal Day 1 Box...
Animal Day 1 Box Office Collection: रणबीर कपूर की एनिमल ने तोड़ा पठान-KGF 2 का रिकॉर्ड, पहले दिन इतनी कमाई की...

Animal Day 1 Box Office Collection: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' शुक्रवार, 1 दिसंबर को देश और दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फिल्म का जबर्दस्त क्रेज बना हुआ था। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग भी तगड़ी रही है। पॉजिटिव रिव्यू के चलते फिल्म ने पहले दिन की कमाई के मामले में एनिमल ने पठान (57 करोड़) और KGF 2 (54 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 63.8 करोड़ का बिजनेस डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस में किया है।
Animal Day 1 Box Office Collection
Sacnilk की मानें तो रणबीर कपूर, बॉबी देओल की फिल्म एनिमल ने पहले दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस में 63.8 करोड़ रुपए की कमाई की है। हिन्दी भाषा में 54.75 करोड़ एवं अन्य भाषाओं में 9.05 करोड़ का कलेक्शन हुआ है। इसके साथ ही रिलीज के पहले दिन की कमाई के मामले में एनिमल हिन्दी सिनेमा की दूसरी सबसे कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
पहले ही माना जा रहा था कि एनिमल डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस (सभी भाषाओं) में अच्छी ख़ासी ओपनिंग ले सकती है। अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी द्वारा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे स्टारकास्ट हैं। इस मास एक्शन मूवी को सेंसर बोर्ड ने एडल्ट यानि 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। मतलब फिल्म को 18 वर्ष से कम उम्र के दर्शक नहीं देख सकते।
बावजूद इसके एनिमल फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज जबर्दस्त बना हुआ है। शनिवार और रविवार को फिल्म रिकॉर्ड बना एवं तोड़ सकती है। इसका Buzz भी काफी हाइ है। अब तक ओपनिंग डे में सबसे अधिक डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस में कमाई का रिकॉर्ड इसी साल रिलीज हुई शाहरुख खान की जवान फिल्म का है। जवान ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी। इस फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस में 644 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




