बॉलीवुड

शुभमन गिल के साथ प्रेम कहानी के बीच इस मिस्ट्री बॉय के साथ रातभर पार्टी कर रही सचिन की बेटी Sara Tendulkar, बाहों में बाहें डाल देख लोगो ने कहा बेटी कंट्रोल से बाहर हो गई

Aaryan Puneet Dwivedi
22 Dec 2022 2:26 PM IST
शुभमन गिल के साथ प्रेम कहानी के बीच इस मिस्ट्री बॉय के साथ रातभर पार्टी कर रही सचिन की बेटी Sara Tendulkar, बाहों में बाहें डाल देख लोगो ने कहा बेटी कंट्रोल से बाहर हो गई
x
सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी है.

सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी है. वही टीम इंडिया के मशहूर क्रिकेटर शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें अक्सर सामने आती रहती हैं. हालांकि, दोनों स्टार्स ने कभी अपने रिलेशनशिप की खबरों पर पुष्टि नहीं की है. आपको बता दे की सारा इंस्टाग्राम पर सिर्फ 9 क्रिकेटर्स को ही फॉलो करती हैं। इनमें शुभमन के अलावा सारा पिता सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, भाई अर्जुन तेंदुलकर, हार्दिक पंड्या, अजीत अगरकर और सिद्धेश लाड को फॉलो करती हैं। सारा शुभमन की बहन शहनील को भी फॉलो करती हैं. वही इस बीच हाल ही में सारा तेंदुलकर एक मिस्ट्री बॉय के साथ पार्टी करती नजर आ रही है. चलिए जानते है पूरा सच..

यही नहीं बताया जाता है की कुछ समय बाद सारा और शुभमन का इंस्टाग्राम अकाउंट देखा गया तो पता चला कि दोनों एक दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं। हालांकि, सारा तेंदुलकर शुभमन की बहन शहनील गिल को फॉलो किया है। इसके बाद कयास लगाए जाने कि क्या दोनों की दोस्ती खत्म हो गई है।


सारा और शुभमन गिल के बीच अफेयर की अफवाह साल 2019 में पहली बार सामने आई थी। हालांकि, दोनों ने इस पर कभी कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन दोनों के अफेयर की खबरें हमेशा ही चर्चा में रही हैं और सोशल मीडिया पर इस रिश्ते को लेकर काफी मीम बने हैं। साल 2019 में शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा बने थे। इस सीजन के बाद उन्होंने एक 'रेंज रोवर' कार खरीदी थी और इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो भी शेयर की थी। सारा ने इस फोटो पर शुभमन को बधाई दी थी और शुभमन ने दिल वाले इमोजी के साथ शुक्रिया भी अदा किया था।

हालांकि, अब दोनों एक दूसरे को अनफॉलो कर चुके हैं। ऐसे में लग रहा है कि गिल और सारा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और इन अफवाहों का असर इनकी दोस्ती पर भी पड़ा है।

सचिन तेंदुलकर की बेटी लाइम लाइट में बनी रहती हैं, पिछले दिनों उन्हें लंदन में पार्टी करते हुए देखा गया. इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस तस्वीर में वह मिस्ट्री बॉय संग मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं, ये वहीं मिस्ट्री बॉय है जो पिछले दिनों अजय देवगन की बेटी न्यासा के साथ पार्टी करते हुए देखे गए थे.

यह मिस्ट्री बॉय कोई और नहीं बल्कि ओरहान अवात्रामणि हैं, जिन्हें उनके दोस्त औरी के नाम से भी पुकारते हैं. ओरी बॉलीवुड और कई बड़े सितारों के काफी करीबी माने जाते है.


ओरहान अवतारा शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, श्रीदेवी की बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन के अच्छे दोस्त हैं। ओरहान कई बार इन स्टार किड्स के साथ नजर आ चुके हैं। वहीं, ओरहान ने सचिन की बेटी सारा के गले में हाथ डालकर फोटो खिंचवाई।

सारा की तस्वीरों को देखने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स सारा की स्माइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सारा की स्माइल ने फैन्स का दिल जीत लिया है। तस्वीरों में वह अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले ओरहान ने अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन के साथ भी पार्टी की थी और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story