
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Allu Arjun FIR: अल्लू...
Allu Arjun FIR: अल्लू अर्जुन के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Allu Arjun FIR: पुष्पा फिल्म के एक्टर्स अल्लू अर्जुन भले अपनी फिल्म में बार-बार पुलिस के चंगुल से बच निकलते हैं लेकिन रियल लाइफ में उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है, अल्लू अर्जुन अब मुश्किलों में फंस गए हैं. उनके ऊपर भ्रामक और गलत जानकारी देने के आरोप लगे हैं.
अल्लू अर्जुन अब कानूनी परेशानी में फंस गए हैं, एक सोशल एक्टिविस्ट कोठा उपेंद्र रेड्डी ने अंबरपेट पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, जिसमें एक्टिविस्ट ने आरोप लगाया है कि अल्लू अर्जुन का ऐड ऐसे भ्रामक और गलत जानकारी देने वाला है, जिसके खिलाफ लीगल एक्शन होना चाहिए।
अल्लू अर्जुन के खिलाफ एफआईआर क्यों हुई
Why FIR Filed Against Allu Arjun: FIR कराने वाले एक्टिविस्ट ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ ऐड करने और श्री चैतन्य एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के खिलाफ फर्जी जानकारी देने के लिए शिकायत दर्ज की है, आरोप है कि एजुकेशनल इंस्टीटूट और अल्लू अर्जुन ने लोगों को अपने ऐड से गुमराह करने की कोशिश की है. शिकायतकर्ता उपेंद्र रेड्डी ने की मांग है कि लोगों को धोखा देने के लिए अल्लू अर्जुन और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन पर जल्द से जल्द मुकदमा चलाया जाए।
अल्लू अर्जुन ने कौन सा ऐड किया
अल्लू अर्जुन ने 6 जून को IIT और NIT के रैंकर्स के बारे बताते हुए श्री चैतन्य एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के एक ऐड को प्रमोट किया था, आरोप लगाया जा रहा है कि यह ऐड भ्रामक है और समाज को गलत जानकारी देता है, शिकायत करने वाले का कहना है कि इस ऐड के जरिये स्टूडेंट्स को गुमराह करने का काम किया जा रहा है. इससे पहले भी अल्लू अर्जुन को फ़ूड डिलेवरी ऐप का विज्ञापन करने के लिए भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था.




