बॉलीवुड

Age Gap Couples: आखिर लड़कियों को खुद से बड़ी उम्र के पुरुष क्यूँ आते हैं पसंद, सुष्मिता सेन से 12 वर्ष बड़े ललित को लेकर चर्चा

Age Gap Couples: आखिर लड़कियों को खुद से बड़ी उम्र के पुरुष क्यूँ आते हैं पसंद, सुष्मिता सेन से 12 वर्ष बड़े ललित को लेकर चर्चा
x
Age Gap Couples: सुष्मिता सेन अपनी उम्र से 12 वर्ष बड़े ललित मोदी के साथ रिलेशन को लेकर हो रहीं चर्चाएं.

Relationship Tips: ललित मोदी और सुष्मिता सेन (Sushmita sen and Lalit Modi Affairs)। कहते है प्यार की कोई इंतहा नहीं। वह कभी भी-किसी से भी व किसी भी उम्र के व्यक्ति से हो सकता है। तो वहीं उम्र में 12 वर्ष बड़े ललित मोदी (Lalit Modi) और फिल्म एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के रिलेशनशिप के साथ ही यह चर्चा भी हो रही है कि आखिर महिलाओं को खुद से बड़ी उम्र के पुरुष क्यों पसंद आते हैं। जानकार बताते हैं कि इसकी कई वजह हैं।

लड़कियों को मैच्योर लड़के होते है पसंद

जैसे-जैसे लड़कों की उम्र बढ़ती है, वो मैच्योर और समझदार होते जाते हैं. लड़कियों को मैच्योर लड़के पसंद होते है। यही वजह है कि लड़कियां अपने से बड़ी उम्र के लड़कों को डेट करती हैं। मैच्योर पार्टनर के साथ लड़कियां सेफ फील करती हैं। लड़कियां ऐसा मानती हैं कि मैच्योर लड़के लाइफ को बहुत अच्छे से संभाल सकते हैं और वो हमेशा सही फैसले लेते हैं।

अनुभवी लोगों को पसंद करती हैं लड़कियां

बढ़ती उम्र के साथ-साथ लोगों को जीवन के कई फील्ड के अनुभव मिलते हैं। लड़कियों को अनुभवी लोग पसंद आते हैं, जो हर तरह की परिस्थितियों में संभल सकें. इसलिए लड़कियां बड़ी उम्र के पार्टनर का चुनाव करती हैं।

कॉन्फिडेंस लड़कियों को करता है प्रभावित

ज्यादा उम्र के लड़कों में कॉन्फिडेंस भरपूर होता है, जो अक्सर लड़कियों को काफी प्रभावित करता है. ऐसा देखा जाता है कि कम उम्र की लड़कियों की अपेक्षा बड़ी उम्र के लड़कों में अनुभव और आत्मविश्वास ज्यादा होता है, ऐसे पुरुष महिलाओं की साइकोलॉजी को ज्यादा बेहतर ढंग से समझते हैं. एक ये भी कारण है, जिसके चलते लड़कियां बड़ी उम्र के लड़कों को पसंद करती हैं।

लड़कों का सेल्फ डिपेंड भी एक कारण

बड़ी उम्र के लड़के फाइनेंशियल भी इंडिपेंडेंट होते हैं. आमतौर पर बड़ी उम्र के लड़के आत्मनिर्भर हो जाते हैं. वो अपने जीवन के फैसले खुद समझदारी से लेते हैं. लड़कियों की पहली ख्वाहिश भी यही होती है कि उनका पार्टनर उन्हें बेहतर लाइफ एन्जॉय करवाएं. इस वजह से वो बड़ी उम्र के लड़कों को पसंद करती हैं।

पार्टनर की केयर करना लड़कियों की बनती है पसंद

ऐसा देखा जाता है कि बड़ी उम्र के पुरुष केयरिंग स्वाभाव के होते हैं. हर हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं. ऐसे लड़के अपनी पार्टनर को सही सलाह देने के साथ-साथ करियर में भी मदद करते हैं. बात-बात पर पार्टनर की केयर करना लड़कियों को खूब पसंद आता है. इसलिए लड़कियां खुद से बड़ी उम्र के लड़कों कों पसंद करती हैं।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story