बॉलीवुड

मॉडल पूनम पांडे के बाद इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कह दिया अलविदा, परिवार के ऊपर टूटा दुखो का पहाड़

मॉडल पूनम पांडे के बाद इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कह दिया अलविदा, परिवार के ऊपर टूटा दुखो का पहाड़
x
बॉलीवुड की 32 साल की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने 2 फरवरी 2023 को दुनिया को अलविदा कह दिया।

बॉलीवुड की 32 साल की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने 2 फरवरी 2023 को दुनिया को अलविदा कह दिया। पूनम पांडे के मौत का कारण सर्वाइकल कैंसर बताया जा रहा है. लोग पूनम पांडे की मौत से उभरे नहीं थे की एक और दुखद खबर ने दुनिया को हिला दिया। दरअसल आज बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड से बुरी खबर सामने आई है. हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए आज का दिन बेहद ज्यादा बुरा है. मिली जानकारी के मुताबिक आज हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कार्ल वेदर्स का निधन हो गया। वह दुनिया भर में अपने दमदार किरदार के लिए पॉपुलर थे। 'रॉकी', 'प्रीडेटर' और 'द मंडलोरियन' में अपने लीड रोल से सभी का दिल जीत लिया था। हॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्ल वेदर्स ने 76 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर एक स्पोर्ट्स प्लेयर भी थे।

कार्ल वेदर्स का निधन

हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता का कार्ल वेदर्स का गुरुवार को निधन हो गया। एक्टर के मौत की पुष्टि उनके मैनेजर ने की। उनके मैनेजर मैट ल्यूबर के अनुसार कार्ल वेदर्स का निधन उनके घर में हुआ। हालांकि उनकी मौत कारण अभी तक पता नहीं चला है। कार्ल वेदर्स का न सिर्फ फिल्म और टेलीविजन जगत में बल्कि उनका खेल जगत में भी बड़ा योगदान रहा है, जिसके चलते उन्हें दुनिया भर के लोग जानते हैं।



'रॉकी' में काम करने से पहले वह एक फुटबॉल खिलाड़ी थे और उनको बॉक्सिंग का कोई अनुभव नहीं था। एक्टर को 'रॉकी' में अपोलो क्रीड के रोल के लिए सिलेक्ट किया गया था। इसके बाद उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्म 'रॉकी' के तीन सीक्वल में देखा गया था। वहीं कार्ल वेदर्स के मौत की खबर सुन फिल्म इंडस्ट्री को ही नहीं उनके फैंस को भी जबरदस्त झटका लगा है।

Next Story