
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- एक्टर पंकज त्रिपाठी पर...
एक्टर पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, आई बेहद बुरी खबर, बॉलीवुड में छाया मातम....जाने BIG UPDATE

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पकंज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. एक्टर की बहन और बहनोई दुर्घटना का शिकार हो गए हैं. इस दुर्घटना में पंकज त्रिपाठी के बहनोई राकेश तिवारी की मौत हो गई है. वहीं उनकी बहन सरिता तिवारी (Pankaj Tiwari Sister) की हालत गंभीर बताई जा रही है.
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की शनिवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि त्रिपाठी की बहन सबिता तिवारी इस हादसे में घायल हुई हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर निरसा बाजार में तब हुआ जब तिवारी दंपती की कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि दंपती बिहार के गोपालगंज जिले से पश्चिम बंगाल जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद राकेश तिवारी को धनबाद के शहीद राज्यसभा निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।




