
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- 28 साल की Shehnaaz...
28 साल की Shehnaaz Gill की फिसली जुबान, Vicky Kaushal को कहा कैरेक्टर लेस? फिर एक्टर ने कर दी बोलती बंद

बॉलीवुड कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) अक्सर सुर्खियों में रहते है. दोनों सितारों ने दिसम्बर 2021 में 7 फेरे ले लिए थे. दोनों के बीच एज गैप भी चर्चा में हैं. बताते चले की कटरीना विक्की से 5 साल बड़ी हैं. कैट जहां 39 साल की हैं, वहीं विक्की की उम्र 34 साल है. आपको बता दे की दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी हो गई है. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर शहनाज (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो विक्की कौशल (vicky kaushal) के साथ नजर आ रही हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की और कैटरीना के प्यार के किस्से भी अजीब है. दो महीने की डेटिंग के बाद ही विक्की ये बात जान गए थे कि कैटरीना ही वो इंसान हैं जिनके साथ उन्हें अपनी आगे की जिंदगी बितानी है लेकिन कैटरीना के साथ ऐसा नहीं था. वो शादी को लेकर असमंजस में थीं क्योंकि पिछले ब्रेकअप्स के दर्द से वो उबरी नहीं थीं.
कैटरीना कैफ को विक्की शुरू से पसंद थे. लेकिन वो थोड़ा रिश्ते को टाइम देना चाहती थी. विक्की ने कैटरीना को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. कैटरीना शादी के लिए मान गईं लेकिन उन्होंने विक्की के सामने एक शर्त रख दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना ने विक्की से कहा कि वो उनसे शादी करेंगे अगर वो ये वादा करेंगे कि जो प्यार और सम्मान विक्की उन्हें देते हैं, वही प्यार और सम्मान वो उनकी मां और भाई-बहनों को देंगे.
आपको बता दे की शहनाज ने विक्की (vicky kaushal) से पूछा कि वो कैरेक्टर लेस हैं या कैरेक्ट मोर? इसपर विक्की कौशल ने जो जवाब दिया इसके बाद एक्ट्रेस की बोलती बंद हो गई.
एक्टर हाल ही में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के शो में पहुंचे थे. इस दौरान शहनाज ने विक्की से पूछा- 'आप कैरेक्टर लेस हो या कैरेक्टर मोर?' इसपर विक्की ने बिना कोई देर किए कहा- 'कैरेक्टर मोर, कैरेक्टर लेस नहीं होना चाहिए'. इसके बाद शहनाज बोलती हैं 'मैं आपको काफी देर से नोटिस कर रही हूं. आप हसबैंड मैटीरियल हो'. खैर, अब शहनाज और विक्की का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




