बिहार

ट्रक ने आटो को मारी जबदस्त टक्कर, 5 की मौत

Manoj Shukla
9 Aug 2021 5:40 AM GMT
ट्रक ने आटो को मारी जबदस्त टक्कर, 5 की मौत
x
ट्रक ने आटो को जबदस्त टक्कर मार दी। जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे व एक महिला सहित 2 अन्य लोग शामिल हैं।

बिहार। सोमवार को एक ट्रक ने आटो को जबदस्त टक्कर मार दी। जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे व एक महिला सहित 2 अन्य लोग शामिल हैं। इस घटना में 7 आटो सवारों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना बिहार के अररिया जिले में हुई है। अररिया जिले के रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के ये लोग आटो बुक करके रानीपतरा थाना क्षेत्र के महेन्द्रपुर गांव रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। यह हादसा वापस लौटने के दौरान कुसियारगंज बेला चौक पेट्रोल पम्प के समीप हुआ। इस घटना में नुनु लाल ऋषिदेव 50 वर्ष, सुशील देवी 55 वर्ष, महावती देवी 45 वर्ष की मौके पर मौत हो गई है। ये सभी रामपुर के रहने वाले हैं। जबकि गौरव कुमार 5 वर्ष, मीनाक्षी कुमारी महेन्द्रपुर के रहने वाले हैं। जो नाना नुनु के साथ रामपुर आ रहे थे। इनकी भी मौके पर मौत हो गई है।

इस भीषण सड़क दुर्घटना की जानकारी जैसे ही प्रशासन को लगी, सभी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। जहां घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा। तो वहीं मृतकों का शव आटो में फंसा होने के कारण बाहर निकाला। इस घटना के बाद आसपास के लोग जमकर आक्रोशित दिखे। खबरों की माने तो मृतकों की लाश को सड़क पर रखकर परिजन घंटों जाम लगाए रहे।

Next Story