बिहार

मछली खाकर सोए एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक गंभीर

Manoj Shukla
27 July 2021 11:05 AM GMT
मछली खाकर सोए एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक गंभीर
x
मछलियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता हैं। लेकिन बिहार के छपरा में मछली खाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर है।

बिहार। मछलियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता हैं। लेकिन बिहार के छपरा में मछली खाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में दरियारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस परिवार में रात को मछली बनी थी। मछली का सभी लोगों ने सेवन किया। खाना खाने के बाद यह परिवार बिस्तर में सोने चले गया। रात में थोड़ी देर बाद इनकी हालत बिगड़ने लगी। जब तक कुछ समझ पाते, दो लोगों की मौत हो गई। तो वहीं दो व्यक्ति को गंभीरावस्था में पीएमसीएच अस्पताल ले जाया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अभी गंभीर है। जिसका इलाज किया जा रहा है।

जहरीली हो गई थी मछली

मछली खाने से हुई लोगों की मौत से सभी हैरान हैं। माना जा रहा है कि मछली जहरीली हो गई थी। लिहाजा जिन लोगों ने भी इसका सेवन वह फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। मंगलवार की सुबह जब एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर सामनें आई तो सदवारा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Next Story