बिहार

15 लाख का इनामी नक्सली रमेश गंजू गिरफ्तार, दो राज्यों की पुलिस ने चलाया था साझा अभियान

Naxalite Ramesh Ganju arrested with reward of 15 lakhs, police of two states launched joint campaign
x
15 लाख का इनामी नक्सली रमेश गंजू (Ramesh Ganju) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार (Bihar) और झारखंड (Jharkhand) की पुलिस ने चलाया साझा अभियान चलाया था।

Bihar / बिहार। बिहार (Bihar) और झारखंड (Jharkhand) में आतंक का पर्याय बन चुके नक्सली को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। 15 लाख के इनामी नक्सली को पकड़ने के लिए काफी समय से दो राज्यों की पुलिस प्रयासरत थी। लेकिन सटीक सूचाना के अभाव में कई बार हाथ से निकल गया था। लेकिन इस बार झारखंड पुलिस के लिए गुरुवार का दिन काफी शुभ रहा। क्योंकि कट्टर नक्सली रमेंश गंजू उर्फ आजाद को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। पुलिस की इस कामयाबी के बाद सरकार ने पूरी टीम को बधाई दी है।

पुलिस ने चलाया साझा अभियान

दो राज्यों में आतंक का पर्याय बन चुके नक्सली रमेंश गंजू उर्फ आजाद को पकड़ने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस ने साझा अभियान चलाया। जिसमें पुलिस व सीआरपीएफ के जवानो को शामिल किया गया। अलग-अलग टीम में बटे पुलिस के जवानों ने सूचान के आधार पर कार्रवाई की और सफल रहे। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का भरपूर सहयोग दिया जिसके बाद यह अभियान सफल हो सका।

गंजू पर कई मामले दर्ज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली रमेश गंजू पर बिहार व झारखंड में 45 से ज्यादा ममले दर्ज हैं। इसे बारुदी सुरंग बिछाने का मास्टर माइंड माना जाता है। कई बार इसके बिछाये बारूदी सुरंग में पुलिस को भारी नुक्सान उठाना पड़ा हैं। झारखंड पुलिस के अनुसार गंजू पर 30 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल होने का मामला दर्ज है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story