बिहार

Lalu Prasad Yadav अस्पताल में भर्ती, बेटी ने इमोशनल पोस्ट कर लिखा- 'मेरे पापा मेरे हीरो'

lalu yadav hospitalised
x
Lalu Yadav Hospitalised: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को पटना के अस्पताल में किया गया भर्ती.

Lalu Prasad Yadav Hospitalised: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तत्कालीन केन्द्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को पटना के पारस अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हे आईसीयू में अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है जहाँ डॉक्टरों की टीम बराबर उनकी देखभाल कर रही है। वही उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे अस्पताल पहुँच कर बराबर स्वास्थ्य की जानकारी ले रहें है। तो वहीं लालू के चाहने वाले लोग भी अस्पताल पहुँच कर उनकी सेहत की जानकारी ले रहें हैं।

सीढ़ियों से गिर गए थे लालू प्रसाद

जानकारी के तहत रविवार को ही लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) के सरकारी आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। उन्हे बेचैनी होने एवं सांस लेने में समस्या आने पर सोमवार की सुबह साढ़े तीन बजे पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

बेटी पोस्ट जारी कर लिखी यह बात

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या (Rohini Acharya) ने ट्विटर पर अस्पताल के अंदर की तस्वीरें शेयर की हैं। रोहिणी ने लालू यादव से फोन पर वीडियो कॉल से बात की। इस कॉल में वे पिता को देखकर रोने लगीं। पिता से हुई बात का स्क्रीन शॉट उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है। लिखा- मेरे पापा मेरे हीरो हैं। हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं हैं जिनकी शक्ति।


डॉक्टरो की टीम कर रही निगरानी

पारस हॉस्पिटल में डॉक्टरों की एक्सपर्ट टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। बताया जाता है उनका स्वास्थ्य स्थिर है और उसमें सुधार भी हो रहा है। जानकारी के तहत लालू यादव किडनी, हार्ट, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रस्त हैं। 75 वर्षीय लालू यादव को काफी कमजोरी भी है।

Next Story