बिहार

Patna News : मंत्री की तैयारी में व्यस्त डाॅक्टर, सड़क पर रोगी ने तोड़ा दम

पटना (Patna News in Hindi): बिहार के एक शासकीय अस्पताल का हाल यह है कि डाक्टर स्वास्थ्य मंत्री की तैयार में लगे रहे और एक कोविड रोगी ने सड़क पर दम तोड़ दिया। रोगी के परिजनो का कहना है कि अस्पताल प्र्रशासन से आरजू मिन्नत तक की गई उसके बाद भी रोगी को भर्ती नहीं किया गया। ऐसे में गम्भीर रोगी की सडक पर खडी एम्बुलेंस में दम निकल गया। परिजनो का आरोप है डाक्टरों ने रेफर केस को अस्पताल में भर्ती करने में देरी की। वह इंतजार करने के लिए कहते रहे लेकिन रोगों को भर्ती नहीं किया। 

स्वास्थ्य मंत्री का था दौरा

जनकारी के अनुसार राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का अस्पताल में दौरा होना था। इसी तैयारी में अस्पताल का स्वास्थ्य अमला लगा हुआ था। यह बात परिजनों ने एएनआई को दिये बयान में बताया है। परिजनो का कहना है कि अस्पताल के डाक्टर इंतार करने के लिए कहा और डेढ़ घंटे तक भर्ती नहीं किया।

जिस वाहन से आया रोगी उसी में मौत

जानकारी में बताया गया कि रोगी को जिस वाहन में लाया गया उसकी मौत भी उसी वाहन में हो गई। मृतक देश का एक रिटायर फौजी बताया जाता है जिसने देश की सेवा के लिए दुष्मनों का सामना किया। वही इस देश भक्त फौजी जवान की मौत इलाज के अभाव में हो गई। उनके परिवार के बार-बार कहने के बावजूद अधिकारियों ने उन्हें भर्ती नहीं किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने दी सफाई

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा हमारे डाक्टर सभी का इलाज करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते हैं। जब भी कोई इस तरह से मर जाता है तो हमें बहुत अफसोस होता है, ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Next Story