बिहार

Bihar : विवाह की खुशिया मातम में बदली, गंगा नदी में पिकअप गिरने से 18 लोग डूबे, 9 शव मिले, 7 की तलाश जारी

Bihar : विवाह की खुशिया मातम में बदली, गंगा नदी में पिकअप गिरने से 18 लोग डूबे, 9 शव मिले, 7 की तलाश जारी
x
बिहार (Bihar News) :  18 लोगो से भरा हुआ पिकअप वाहन बिहार के दानापुर गंगा नदी में शुक्रवार की सुबह समा गया। नदी में डूबे 9 लोगो का शव बरामद कर लिए गए हैं, इनमें तीन बच्चे शामिल हैं, जबकि 2 लोग तैरकर बाहर आ गए। नदी में अन्य 7 की तलाश जारी है। 

घटना के सबंध में बताया जा रहा है कि पिकअप वैन पीपा पुल से गुजर रही थी इसी बीच पुल पर वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे गंगा नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि एक-दो लोग वैन की छत पर भी बैठे थे। वे तैरकर नदी से बाहर निकल गये।

स्थानिय लोगो के साथ प्रशासन जुटा

स्थानीय लोगों ने नाव के सहारे गाड़ी को निकालने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुचा प्रशासन का अमला जेसीबी की मदद से गाड़ी को निकालने में जुटा है। वही डूबे लोगों की तलाश के लिए टीम को लगाया गया।

तिलक कार्यक्रम करके लौट रहे थें वाहन सबार

सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं जो दियारा के अकिलपुर में तिलक समारोह में शामिल होकर दानापुर के नासिरीगंज लौट रहे थे। शादी 26 अप्रैल को होनी थी।

पुलिस के मुताबिक नासिरीगंज के रहने वाले चंद्रदेव सिंह के यहां बुधवार को लड़के का तिलक समारोह था। कार्यक्रम अकिलपुर दियारा में था। चंद्रदेव के परिवार के लोग तिलक कार्यक्रम करने के बाद नासिरीगंज लौट रहे थे।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक गंगा नदी से जिन लोगो का शव निकाला गया है उनका पहचान रामाकांत राय 75 वर्ष, अरविंद कुमार 50 वर्ष, गीता देवी 60 वर्ष, सरोज देवी 65 वर्ष, आशीष कुमार 8 वर्ष, अनुराधा देवी 75 वर्ष के रूप में की गई है। मृतकों में अनुराधा देवी का एक पोता और एक पोती भी शामिल हैं।

Next Story