बिहार

Bihar GK 2023: जानें कौन हैं बिहार के गवर्नर?

Bihar GK 2023: जानें कौन हैं बिहार के गवर्नर?
x
Bihar ke rajyapal kaun hai 2023, Bihar Governor Name: आइये जानते हैं बिहार राज्य के राज्यपाल (Governor) के बारे में।

Bihar ke rajyapal kaun hai 2023, Bihar Governor Name: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) बिहार राज्य के वर्तमान राज्यपाल (Governor) हैं। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का जन्म 23 अप्रैल 1954 को गोवा के पणजी में हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) बचपन से ही आरएसएस से जुड़े थे 1989 में राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) ने बीजेपी को ज्वाइन किया। बता दें की राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर गोवा सरकार में कैबिनेट मंत्री और गोवा विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को साल 2012 में वे गोवा विधानसभा के अध्यक्ष बनाये गये। साल 2015 में वे गोवा के पर्यावरण और वन मंत्री भी बने। बता दें की गोवा विधानसभा को पेपरलेस करने के कारण आज भी उनकी सराहना की जाती है।

राज्यपाल का क्या काम होता है?

बता दें की 'राज्यपाल' (Governor) भारत के किसी राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है। इनके पास राज्य स्तर पर केंद्रीय स्तर पर भारत के राष्ट्रपति के समान शक्तियां (Power) और कार्य होते हैं। भारत में राज्यपाल राज्यों में मौजूद हैं, जबकि उपराज्यपाल और प्रशासक दिल्ली और पुडुचेरी और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद हैं।

बता दें की एक राज्यपाल संवैधानिक प्रमुख के रूप में कार्य करता है और अपने सभी निर्णय मुख्यमंत्री और उसकी मंत्रिपरिषद की सलाह के आधार पर लेता है।

लेफ्टिनेंट गवर्नर (Lieutenant Governor) एक केंद्र शासित प्रदेश का संवैधानिक प्रमुख होता है। हालाँकि, एलजी रैंक केवल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली और पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story