पटना / Patna : बिहार पिछले 24 घंटों के दौरान Covid-19 के लिए 34 हजार 835 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया इसके साथ ही राज्य में अब तक एक लाख 45 हजार 239 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। राज्य के किसी भी हिस्से से कोई दुष्प्रभाव सामने नहीं आया है।
इस बीच, बिहार में Covid-19 संक्रमण से अब तक दो लाख 57 हजार 856 मरीज ठीक हो चुके हैं। COVID-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। वर्तमान में, एक हजार 247 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचार प्राप्त कर रहे हैं।
\ पिछले 24 घंटों में 187 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 123 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं। बिहार में COVID-19 रिकवरी दर 98.95 प्रतिशत हो गई है। राज्य में अब तक दो करोड़ नौ लाख से अधिक कोरोना परीक्षण किए गए हैं।
यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like