बिहार

बिहार विधान मंडल में बवाल, विधानसभा अध्यक्ष को विधायकों ने बनाया बंधक, मार्शल ने फेंका बाहर

बिहार। विधानसभा बिहार में मंगलवार को जमकर विवाद हुआ और विधानसभा के इतिहास में शायद यह पहला मौका था। जब इस तरह से बबाल सामने आया है। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष को विपक्ष के विधायकों ने जंहा बंधक बना लिया तो वही अध्यक्ष के मार्शल ने विपक्ष के विधायकों को उठा कर बाहर फेक दिया। इस दौरान एक विधायक बेहोष हो गया।

पुलिस अधिनियम बिल का विरोध

दरअसल विधानमंडल के बजट सत्र के 20 वें दिन मंगलवार को पुलिस अधिनियम बिल 2021 का विपक्ष के विधायक विरोध कर रहे थे। विरोध के चलते 4 बार कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को उनके ही चैंबर में बंधक बना दिया।

ऐसे बिगड़ा मामला

मीडिया खबरों के तहत राजद और कांग्रेस की 7 महिला विधायकों ने अध्यक्ष के आसन को घेर लिया है। घंटी बजने के बाद भी वे नही हटी। वही विपक्ष के करीब 12-13 विधायक वेल के पास पहुंच गए और बिल फाड़ दिया। बबाल को देखेते हुये कई बार बैठक को स्थगित कर दिया गया।

डीएम और एसएसपी एवं पुलिस कर्मियो के साथ धक्का-मुक्की की गई। चेंबर के पास विपक्ष के विधायक पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए। इसके बाद एक-एक कर विपक्ष के विधायकों को सुरक्षाकर्मी बाहर फेंकने लगे। जिसमें मकदुमपुर से राजद विधायक सतीश कुमार दास बेहोश हो गए हैं। वही बढ़ते विवाद को देखते हुये स्पीकर के चेंबर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विधान परिषद् में रखे गये कई बिल

विधान परिषद् में शुरू हुई कार्यवाही के दौरान कई महत्वपूर्ण बिल रखे जाएंगे, जिसमें बिहार लोकायुक्त विधेयक 2021, बिहार कराधान विवादों का समाधान विधेयक 2021, बिहार विनियोग अधिकाई व्यय बिल 2021 शामिल है।

Next Story