
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- रक्षाबंधन पर्व में इस...
रक्षाबंधन पर्व में इस स्टेशन से रीवा के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने लिया फैंसला

रीवा। रक्षाबंधन पर्व में रीवा-भोपाल के बीच यात्रियों के दबाव को देखते हुए दो स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे संचालित करेगा। इसमें गाड़ी संख्या 02185, 10 अगस्त से प्रांरभ होगी। यह ट्रेन यात्रियों को लेकर 11 एवं 12 एवं 14 अगस्त को रात 11.30 बजे हबीबगंज से रवाना होगी। जो दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे रीवा पहुंचेगी। 22 कोच की इस ट्रेन में तृतीय वतानुकूलित कोच एवं 17 स्लीपर कोच सहित शेष जनरल कोच होंगे। वहीं वापसी में यह ट्रेन गाड़ी संख्या 2196, 11 अगस्त से प्रांरभ होगी जो 12, 13 एवं 14 अगस्त को यात्रियों को मिलेगी।
यह रीवा से सुबह 10.30पर रवाना होकर रात 8.25 हबीबगंज पहुंचेगी। वहीं दूसरी ट्रेन रक्षा बंधन के बाद 17 अगस्त से प्रांरभ होगी। गाड़ी संख्या 2190 सुबह 10.30 बजे हबीबगंज से 17 व 18 अगस्त को रवाना होगी जो 8.25 पर रात में रीवा पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 02190, 16अगस्त से प्रांरभ होकर 16 एवं 17 जुलाई को रात 11.40 में रीवा से चलेगी जो दूसरे दिन सुबह 9.35 पर हबीबगंज पहुंचेगी।
रेवांचल में नहीं है जगह विंध्य से बड़ी संख्या में भोपाल एवं इंदौर में लोग रक्षाबंधन के पर्व में घर लौटते है। ऐसे में रीवा हबीबगंज के रेवांचल सुपरफॉस्ट में यात्रियों को जगह नहीं मिल रही है। इसके लिए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेन चलाई है। इन ट्रेनों 17-17 स्लीपर कोच लगाए गए है। इन ट्रेनों में भोपाल से आने वाले व जाने वालों पर्याप्त बर्थ उपलब्ध है।




