भोपाल

उपार्जन के बाद 72 घंटे में करना होगा उठाव, पंजीयन की तारीख बढ़ी....

भोपाल। किसानों के लिए सरकार के ओर से एक खुशखबरी है। किसानो को खरीदी के समय कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। अब उपार्जन के बाद 72 घंटे के अंदर उठाव करना होगा। तो वहीं चने के लिए किसान 5 मार्च तक पंजीयन करवा सकते है।

जनकारी के अनुसार किसानो को खरीदी के समय होने वाली परेशानी को ध्यान में रखकर सरकार अहम फेसले ले रही है। मंगलवार को हुई बैठक में किसानों के हित में कई निर्णय लिऐ गये।

जिसमें कहा गया कि अब फसल को उपार्जन करने के बाद 72 घंटे के अंदर उठाव करना होगा। अन्यथा परिवहन कर्ता तथा कार्य में लापरहवाही करने वालेां पर कडी कार्रवाई की जायेगी।

किसानों की समस्या को देखते हुए प्रदेश की शिवराज सरकार ने बैठक के बाद निर्णय लिया है। जिसमें कहा गया है कि किसान चने की खरीदी के लिए 5 मार्च तक पंजीयन करवा सकते हैं। अब प्रदेश के किसान पजीयन केन्द्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं

जानकारी के अनुसार इस वर्ष शिवारज सरकार ने गेहूं के पहले ही चना, मसूर तथा राई की खरीदी करने जा रही है। इसके लिए व्यवस्था बनाने के लिए सरकार ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही उपार्जित फसलों के भंडारण और परिवहन को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

Next Story