भोपाल

टोटल लाॅकडाउन आज, कोरोना को रोकने मुख्यमंत्री उतरे सड़क पर, बाजार में घूम-घूम कर पहनाए मास्क....

भोपाल। मध्य प्रदेश के तीन शहरों में बढ रहे कोरोना के रोगियों की संख्या को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री चिंतत हैं । उन्होने बाजार में लोगो को बिना मास्क के देखा तो वह चिंतित हो गये। शनिवार शाम के समय मुख्यमंत्री अचानक भोपाल के न्यू मार्केट पहुंच गये और वहां लोगांे को बिना मास्क के देखा और लोगों को मौस्क बाटे। वही कई बुजुर्ग लोगों केा सीएम ने स्वयं मास्क पहनाया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान मास्क पहनाने के साथ ही लेागोें को बताया कि लापरवाही की वजह से कोरोना बैक हुआ है। उन्होने कोरोना से बचाव में मास्क की उपयोगिता बताई। लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।
वहीं भोपाल, इंदौर और जबलपुर में हर रविवार को लॉकडाउन की घोषणा सरकार पहले ही कर चुकी है।सरकार ने लाकडाउन का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि अगर लाकडाउन नहीं लगाया गया तो कोरोना इफेक्ट और भी भयावह हो सकता है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने बाजार में लोगोें से कहा है कि प्रदेश में केारोना से निबटने एक बार फिर कडे कदम उठाने पड़ रहे हैं। उन्होेन लोगों से कहा कि रविवार 21 मार्च को भोपाल, इंदौर व जबलपुर में टोटल लाॅकडाउन रहेगा।
जानकारी के अनुसार इन्ही शहरों के सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे। बीते 24 घंटे में भोपाल में 345 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं। वहीं इंदौर में 317 नए कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए। शनिवार को मध्यप्रदेश में कोरोना के कुल 1308 नए मामले सामने आए हैं।

Next Story