भोपाल

बेटे और बहू की प्रताड़ना से तंग पिता ने लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट

बेटे और बहू की प्रताड़ना से तंग पिता ने लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट
x
भोपाल / Bhopal। प्रदेश की राजधानी उस समय शर्मसार हो गई जब एक वृद्ध पिता ने अपने बेटे और बहू की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी के फंदे पर झूल गया।

भोपाल / Bhopal। प्रदेश की राजधानी उस समय शर्मसार हो गई जब एक वृद्ध पिता ने अपने बेटे और बहू की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी के फंदे पर झूल गया।

वृद्ध के कपडे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें वृद्ध ने अपनी मौत का कारण अपने बेटा और बहू को बताया है।

शिवाजी वार्ड का मामला

जानकारी के अनुसार प्रदेश की राजधानी भोपाल में गांधी नगर क्षेत्र के शिवाजी वार्ड में 60 वर्षीय बुजुर्ग ज्ञान चंद्र गंगवानी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

आस पडोस के लोगों ने सुबह उसी लाश फंदे से लटकता देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव फदे से उतार कर जांच की तो उसमे एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उन्होंने अपने बेटे और बहू को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

पेंशन से गुजारा

बताया जाता है कि ज्ञान चंद्र गंगवानी कबाड का काम करता था। धीरे-धीरे कम न कर पाने की दशा में मुश्किल से गुजारा होता था।

प्रदेश सरकार से मिलने वाले वृद्धा पेंशन से गुजारा चल रहा था। दो बेटे थे लेकिन कोई ध्यान नही दे रहा था।

बताया जाता है कि एक बेटा उसी के माकान की पहली मंजिल में रहता था। वहीं दूसरा अनयत्र रह रहा है।

बहू लगा चुकी है दहेज प्रताडना का आरोप

वृद्ध के शव से मिले सुसाइड नोट से बेटे बहू द्वारा प्रताडित करने का मामला सामने आ चुका है। वहीं पुलिस को जांच में पता चला कि वृद्ध पर उसकी बहू ने दहेज प्रताडना का आरोप लगा चुका है। वहीे बेटे वृद्ध का ख्याल नही रख रहे थे।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story