भोपाल

MP BOARD EXAMS 2023: एमपी के छात्रों के लिए जरूरी खबर! 5वीं और 8वीं वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, कब से होंगी परीक्षाएं जान लें वरना....

Sanjay Patel
29 Dec 2022 5:19 AM GMT
MP BOARD EXAMS 2023: एमपी के छात्रों के लिए जरूरी खबर! 5वीं और 8वीं वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, कब से होंगी परीक्षाएं जान लें वरना....
x
MP BOARD EXAMS 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए कक्षा पांचवीं और आठवीं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

MP BOARD EXAMS 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए कक्षा पांचवीं और आठवीं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। इन कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों को यह जान लेना आवश्यक है कि यह परीक्षाएं कब से प्रारंभ की जाएंगी। राज्य शिक्षा केन्द्र के मुताबिक 23 मार्च से पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षाओं की शुरुआत की जाएगी। यह परीक्षाएं 1 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाओं का जो समय निर्धारित किया गया है उसके अनुसार पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर 11.30 बजे खत्म होंगी।

इन तारीखों में होंगी कक्षा पांचवीं की परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी की गई पांचवीं की समय सारिणी के अनुसार 23 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। पहला पेपर गणित, संगीत दृष्टिबाधितों के लिए लिखित, 25 मार्च को प्रथम भाषा विशिष्ट हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी का होगा। जबकि 27 मार्च को पर्यावरण अध्ययन, 29 मार्च को लिखित द्वितीय भाषा, सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) अथवा सामान्य हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) का पेपर होगा। वहीं 31 मार्च को अतिरिक्त विषय सामान्य उर्दू, हिन्दी, अन्य की परीक्षा होगी।

कक्षा आठवीं का यह रहेगा शेड्यूल

कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षाओं के जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 23 मार्च से ही परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। पहला प्रश्न पत्र गणित, संगीत दृष्टिबाधितों के लिए होगा। जबकि 25 मार्च को विज्ञान, 27 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर आयोजित किया जाएगा। वहीं 29 मार्च को प्रथम भाषा विशिष्ट हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी का प्रश्न पत्र होगा। 31 मार्च को लिखित द्वितीय भाषा, सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) अथवा सामान्य हिन्दी (जिनक प्रथम भाषा अंग्रेजी है), 1 अप्रैल को तीसरी भाषा संस्कृत, सामान्य हिन्दी, उर्दू, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, अन्य अथवा चित्रकला (मूक बधिरों की) का पेपर होगा। दोनों क्लासों की परीक्षाएं का समय सुबह 9 बजे निर्धारित किया गया है यह परीक्षाएं 11.30 बजे तक चलेंगी।

Next Story