
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- फिर बिगड़ा मौसम का...
फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, भोपाल में बरसे बदरा, प्रदेश के अन्य जिलों में भी...
भोपाल। दूसरे दिन बाद फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। गुरूवार को राजधानी भोपाल में दोपहर बाद बादल बरस पडे। गनीमत यह रही कि ज्यादा तेज बारिश नही हुई। फिर भी किसान चिंतित हैं। विगत कई दिनों से बादलों और सूरज के बीच चल रहा आंख मिचैली का खेल किस दिन किसानों पर भारी पड़ जायेगा यह कहा नहीं जा सकता। लेकिन किसान आसमान में बादल देखकर अपनी फसलों की ओर देख रहे हैं।
किसानों की कई फसलें पक कर खेतों में खडी हैं तो वही कई फसलें कट कर खलिहान पहुंच चुकी है। आये दिन खराब हो रहे मौसम से किसानों की सांस अटकी हुई हैं। मान जा रहा है कि अगर इस समय मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन हुआ तो आधे वर्ष की कमई मिट्टी में मिल जायेगी।
वहीं मंगलवार को दोपहर के समय बारिश हो चुकी है। उसके पहले भी कई प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी पड़ चुके है। अभी भी बादल आसमान में डेरा जमाए हुए हैं बादलों के न हटने और मौसम के साफ न होने किसानों का चिंतित होना लाजमी है।
जानकारी के अनुसार आये दिन बेमौसम हो रही बारिश की वजह से किसान न तो दिन में अपने खेतों में काम कर पा रहे हैं और न ही रात के समय सो पा रहे हैं। विगत दो दिन पहले प्रदे्रश के कई जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।







