भोपाल

दिल्ली की तर्ज पर एमपी में बनेगा थीम पार्क, महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

mp news
x
एमपी के नरेला विधानसभा के वार्ड-17 में थीम पार्क बनेगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड-17 में थीम पार्क बनेगा। यहाँ के रचना नगर में महिला सशक्तिकरण थीम पार्क में महिलाओं को हाट-बाजार लगाए जाने का मौका मिलेगा। जिससे महिला रोजगार मूलक होकर आत्मनिर्भर बनेगी।

मंत्री ने किया निरिक्षण

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक विश्वास सारंग ने थीम पार्क निर्माण स्थल का निरीक्षण किए है। उन्होने कहा है कि यह पार्क महिलाओं के लिए समर्पित होगा। यहां हाट-बाजार लगाया जाएगा। जिसमें केवल महिलाएं ही व्यवसाय कर सकेगी। उन्होने कहा कि दिल्ली हाट की तर्ज पर यहां हाट बाजार बनाया जाएगा। जिसमें तकरीबन 400 महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार का अवसर मिल सकेगा। उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार मिल सकेगा।

थीम पर आधारित बनाए जा रहे पार्क

भोपाल के नरेला विधानसभा में थीम पर आधारित पार्को का निर्माण किया जा रहा है। वार्ड 69 अशोका गार्डन में नर्मदा पार्क और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद थीम पार्क का निर्माण किया गया है। वार्ड 44 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित थीम पार्क का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। तो वही 17 वार्ड में पं. दीनदयाल उपाध्याय के थीम पार्कों का निर्माण किया जायेगा। उनका कहना था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महिला शक्ति, दिव्यांग जन, वृद्धजन सहित साहित्यकार, वीर क्रांतिकारियों और अन्त्योदय के प्रणेता रहे है। यही वजह है कि उनके थीम पर पार्क का निमार्ण कार्य किया जा रहा है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story