भोपाल

युवक के शव को सुअर बना रही थी आहार, सनसनीखेज खुलासा, महिला ने पहले पति को अब देवर को उतारा था मौत के घाट

युवक के शव को सुअर बना रही थी आहार, सनसनीखेज खुलासा, महिला ने पहले पति को अब देवर को उतारा था मौत के घाट
x
भोपाल। प्रदेश की राजधानी में एक 32 वर्षीय महिला ने जो किया वह जानकार पुलिस के पाव तले से जमीन खिसक गई। दोहरी हत्या का पुलिस ने सनसनी खेज खुलासा किया है। घटना रोगटे खड़े करने वाली थी।

भोपाल। प्रदेश की राजधानी में एक 32 वर्षीय महिला ने जो किया वह जानकार पुलिस के पाव तले से जमीन खिसक गई। दोहरी हत्या का पुलिस ने सनसनी खेज खुलासा किया है। घटना रोगटे खड़े करने वाली थी।

पहले पति को अब देवर को उतारा मौत के घाट

भोपाल के कलियासोत नदी किनारे अमरनाथ कॉलोनी में सूअरों द्वारा युवक के शव को आहार बनाया जा रहा था। पुलिस ने जब उक्त मामले की जांच की तो हत्या और कोई नही बल्कि मृतक की भाभी द्वारा किया जाना सामने आया हैं।

दरअसल मृतक महिला का देवर कम कथित प्रेमी मोहन का शव वह जमीन में दफनाना चाहती थी। उसने इसके बारे में सोचा भी था, लेकिन किराएदारों को दोनो के बीच हो रहे झगड़े की जानकारी हो गई और ऐसे में उसे लगा कि अगर मोहन गायब हुआ, तो पुलिस उससे ही पूछताछ करेगी, इसलिए उसने किरायेदार की मदद से देवर का शव बाहर फेंकवा दिया।

महिला ने देवर को पाने के लिये 5 वर्ष पूर्व अपने पति रंजित की हत्या करके शव को घर में ही दफना दिया था। पति की हत्या के बाद वह मोहन के साथ ही रहने लगी थी।

देवर से ऐसे बिगड़ा मामला

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका देवर मोहन अब किसी और महिला के साथ रहना चाहता था। इसे लेकर उनके बीच विवाद भी होने लगे थे। इस कारण उसने मोहन को भी मार डाला। इस बार उसके नाबालिग बेटे, बेटी और पड़ोसी ने मदद की।

पति की पीट-पीट कर की थी हत्या

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके और मोहन के अवैध संबंधों के बारे में पति रंजीत को पता चल गया था। इस कारण दोनों ने पहले बच्चों और रंजीत के मुंह में कपड़ा ठूंसा। इसके बाद पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी थी। बेटा उस दौरान 9 साल और बेटी 11 साल की थी। इसके बाद उर्मिला और मोहन ने घर में ही करीब दो फीट गहरा गड्‌ढा खोदकर बच्चों के सामने ही पति रंजीत को दफना दिया था।

महिला बच्चों को पिता की कब्र दिखाकर डराती-धमकाती थी कि अगर उन्होंने मुंह खोला तो, उन्हें भी इसी तरह दफना देंगे। इस कारण बच्चे घर में ही रहते थे। मोहन की हत्या के बाद उसकी भाभी के दोनो बेटो ने पिता और चाचा की हत्या का राज खोला और फिर महिला ने पूरी कहानी बंया कि। देवर के शव को ठिकाने लगाने में महिला ने किराएदार की मदद ली। पुलिस ने उर्मिला के साथ ही किराएदार राजेश के अलावा दोनों नाबालिग बच्चों को भी अपराध में शामिल माना है।

उर्मिला से 7 साल छोटा था मोहन

उर्मिला लगभग 32 साल की है। उसकी बेटी 16 और बेटा 14 साल का है। शादी के कुछ साल बाद ही उसके देवर मोहन से उसके अवैध संबंध हो गए थे। मोहन उससे करीब 7 साल छोटा था।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

    Next Story