
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भोपाल / नहीं थम रहा...
भोपाल / नहीं थम रहा तीन तलाक का मामला, निकाह के एक साल बाद कह दिया...
भोपाल। तीन तलाक गैरकानूनी घोषित होने के बाद भी मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। शादी के एक साल बाद भोपाल के शाहजहानाबाद में एक महिला को दहेज के लिए पति ने तीन बार तलाक कह रिस्ता समाप्त कर लिया। महिला ने इसकी शिकायत थाने में की है।
पैसे के लिए करते थे परेशान
महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि पिछले अक्टूवर में उसका विवाह हुआ था। सादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो ससुर की तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उसे अपसकुनी कहने लगे। बाद में उसे उससे 40 लाख रूपये लाने के लिए कहा जाने लगा। महिला ने बताया कि पति, सास तथा मामा ससुर उसे आये दिन परेशान करते थे।
देवर करता था छेड़खानी
महिला ने कहा कि एक ओर जहां उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था। वहीं उसके दो देवर उसके साथ छेड़खानी करते हैं। महिला ने इसकी शिकायत पहले ससुराल के लोगों से की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। वही उल्टा महिला पर ही अनर्गल आरोप लगा कर डांट फटकार की गई।
थाने में शिकायत दर्ज
जानकारी के अनुसार शाहजहानाबाद थाने में महिला द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने पति, सास तथा मामा ससुर पर दहेज प्रताडना का प्रकरण दर्ज किया गया है। तो वहीं मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। साथ ही दोनो देवरों पर छेड़खानी का मामला पंजीबद्ध किया गया है।






