भोपाल

पुलिस पर चाय अटैक, पत्थरबाजी भी हुई, कई पुलिस कर्मी घायल: MP NEWS

भोपाल। लॉकडाउन का पालन करवाने पहुची पुलिस पर चाय कारोबारी और पुत्र ने गर्म चाय से हमला बोल दिया। जिससे पुलिस कर्मी झुलस गये। बढ़ते विवाद के बीच पहुचे पुलिस बल पर महिलाओं तथा मौजूद लोगो ने पत्थर आदि से हमला कर दिये। घटना प्रदेश की राजधानी भोपाल हनुमानगंज थाना क्षेत्र की हैं। जंहा पुलिस अधिकारी पर खोलती हुई चाय उड़ेल दी और महिलाओं एवं बच्चों ने छत से पथराव बाजी किये। 

घटना में पुलिस टीम के एसआई संजय दुबे, एएसआई अरविंद जाटव, प्रधान आरक्षक लोकेंद्र जोशी और आरक्षक सुजान मीणा झुलस गये है।

नाइट कर्फ्यू पर निकला था पुलिस गस्ती दल

थाना हनुमानगंज के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात 10ः00 बजे से नाइट कर्फ्यू लग गया था। पुलिस टीम गश्त पर निकली हुई थी। काजी कैंप इलाके में जहीर चाय वाले की दुकान खुली हुई थी। गश्ती दल ने चाय की दुकान बंद करने के लिए कहा। इस बात पर जहीर बहस करने लगा। एएसआई अरविंद जाटव ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी तो जहीर के बेटे शावेज ने अरविंद जाटव के ऊपर गर्म चाय की केतली उड़ेल दी। जहीर ने भी ग्लास में गर्म चाय भरकर अरविंद जाटव पर मारी है।

वही दुकान पर मौजूद करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने एक राय होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। प्रधान आरक्षक लोकेंद्र जोशी घायल हो गये। पुलिस फोर्स के पहुचने पर महिलाओं एवं बच्चों ने छत से पत्थरबाजी शुरू कर दिये। पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस उनके धर में घुस कर मारपीट की है। पुलिस अधिकारी घटना की जांच कर रहे है।

Next Story