
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भाजपा की स्टार...

भोपाल। पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के लिये स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में मध्यप्रदेश से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र, कैलाश विजयवर्गीय एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं। लेकिन इस 40 सदस्यीय सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम नहीं है। स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधिया का नाम न होने से पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा है कि भाजपा में सिंधिया की जो स्थिति हो रही है उसे लेकर राहुल गांधी को दर्द हो रहा है। जिसे वह बयां भी कर चुके हैं। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सिंधिया को अपनी अहमियत समझनी चाहिए। उनका कद लगातार घटता जा रहा है।
भाजपा की सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का नाम है जो बंगाल में सभाएं कर चुके हैं, अब आगे भी कई दौरे होंगे जहां भाजपा के लिए वोट मांगेंगे। इसी तरह कैलाश विजयवर्गीय लंबे समय से पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं। उनके कुशल नेतृत्व के चलते भाजपा का जनाधार पश्चिम बंगाल में बढ़ा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं और जनसभाओं के माध्यम से भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।




