भोपाल

1 से 8 तक की स्कूल 15 तक बंद, 9वीं से 12वीं तक 1 अप्रैल से होंगी...

भोपाल। कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्कूल खुलने के असमंजस में विराम लगा दिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने जारी आदेश में कहा है कि 1 से 8वी तक की कक्षाएं 15 अप्रैल तक बंद रहेंगी। तो वहीं 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं पूर्व में जारी आदेश के अनुसार 1 अप्रैल से संचालित होंगी। इसके लिए आदेश जारी कर सभी कलेक्टरों को सूचित कर दिया गया है। 

कोरोना के बढ़ते मामले

प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छोटी कक्षाओं को बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रदेश में अभी 31 मार्च तक सभी तरह के शिक्षण संस्थान बंद किए गए थे जिन्हे बढ़ाकर 15 अप्रैल तक कर दिया है।

अपर सचिव ने जारी किया आदेश

अपर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग संजय गोयल ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि 9वीं से 12 तक की सभी शासकीय तथा गैर शासकीय स्कूलों को शुरू किया जा सकता है। लेकिन इसमें अभिभावकों की सहमति आवश्यक है। सभी कलेक्टर को यह आदेश जारी कर दिया है।

चलेंगी आनलाइन क्लास

जारी आदेश में कहा गया है कि 6 अप्रैल से पहली से 8वीं तक की कक्षाएं आनलाइन शुरू की जा सकती है। जानकारी के अनुसार निजी स्कूल संचालक भी पहली से आठवीं तक की ऑफलाइन क्लासेस अभी शुरू करने के मूड में नहीं थे। वही सरकार ने यह आदेश जारी करने से राहत मिला है।

Next Story