भोपाल

एसएएफ जवान ने मंगेतर की मां और भाई को सरकारी रायफल से मारी गोली, एक की मौत

भोपाल। सिरफिरे एसएएफ जवान ने मंगेतर की मां और भाई को सरकारी रायफल से गोली मार दिया। जिससे युवक की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना भोपाल के शहपुरा थाना क्षेत्र की है। गोली लगने से मां जानकी और उसका बेटा रीतेष घायल हो गया। घर के लोग उन्हे अस्पताल लेकर पहुचे तो युवक को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिये, जबकि महिला का ईलाज चल रहा है।

डूयुटी से सीधे पहुचा था मंगेतर के घर

पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि रात 11.30 बजे आरोपित अजीत चौहान रायफल लेकर उनके घर पहुचा था। जंहा लड़की पर शादी करने का दबाब बना रहा था। लड़की की मां और भाई जब बीच बचाव करने लगे तो वह रायफल से फायर कर दिया। एक गोली युवक के सीने में लगी तो दूसरी गोली महिला के पांव में लगी है। इसी लड़की और उसका पिता रायफल छुड़ाकर उसे घर के किचन में बंद कर दिये और घायलों को अस्पताल ले गई।

घर के अंदर जलाई वर्दी

एसएएफ जवान ने किचन के अंदर जंहा अपनी वर्दी में आग लगा दिया वही चीखता चिल्लाता रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपित जवान अजीत चौहान एंव गार्ड कमांडर चंद्रभूषण पराशर को निलंबित कर दिया है। दरअसल नियम के तहत डूयुटी के बाद रायफल जमा करनी चाहिये, लेकिन एसएएफ जवान जंहा रायफल लेकर चला गया वही गार्ड कमांडर की भी लापरवाही मानी गई है।

मई में होनी थी शादी

बताया जा रहा है कि अरोपित एसएएफ जवान अजीत चौहान का विवाह घायल महिला के बेटी से तय है। अक्टूबर माह ने दोनों की सगाई हुई थी और मई में विवाह होना था। लड़की का आरोप है कि जवान सिरफिरा साइको टाइप हरकतें करता था। उसे धमकाना और रिश्तेदारों को फोन से परेशान कर रहा था। इसलिए शादी नहीं करना चाहती थी।

एएसपी भदौरिया ने बताया लड़की प्राइवेट जॉब करती है और उसके काम के सिलसिले में स्टाफ के साथ जाना पड़ता था। आरोपी जवान को लड़की का उसके ऑफिस स्टाफ से बात करना पसंद नहीं था। इसे लेकर कई बार मनमुटाव हो चुके थे। बीती रात भी विवाद यहीं से शुरू हुआ था। लड़की उसके बार-बार धमकाने से तंग होकर शादी नहीं करना चाहती थी, हांलाकि अभी तक रिश्ता नहीं तोड़ा था।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story