भोपाल

Bhopal News : आगरा से भागा और भोपाल में किया दूसरा विवाह, 8 साल बाद ढूढते हुए पहुंची पहली पत्नी, मच गया बवाल...

Aaryan Dwivedi
24 Feb 2021 6:39 PM IST
भोपाल। जीवन भी क्या-क्या रंग दिखाता है। व्यक्ति करना कुछ चाहता है हो कुछ जाता है। भोपाल में 8 साल पहले का एक ऐसा मामला सामने आ गया जिसे देखने और सुनने वाला दोनो हैरान रह गये। इस समय मामला सुलह समझौता की ओर बढ रहा है। 

भोपाल। जीवन भी क्या-क्या रंग दिखाता है। व्यक्ति करना कुछ चाहता है हो कुछ जाता है। भोपाल में 8 साल पहले का एक ऐसा मामला सामने आ गया जिसे देखने और सुनने वाला दोनो हैरान रह गये। इस समय मामला सुलह समझौता की ओर बढ रहा है।

परिवार में किसी करण वस नाराज होकर आगरा से भागकर एक युवक भोपाल आ गया। पेट भरने के लिए काम की तलाश की और बाद में अपना ही रोजगार खडा कर लिया। वहीं घर से भाग आने के बाद परिजन यहां वहां तलाश करते रहंे।

समय बीतता गया और परिवार के लोगों ने आशा छेाड की अब कभी मुलाकात होगी। लेकिन दूर के किसी रिस्तेदार से जानकारी हुई और पत्नी तथा बच्चे ढूंढने के लिए भोपाल पहुंच गये। जहां काफी खेाजबीन के बाद पता चला कि उसने यहा दूसरी शादी कर ली है।

दूसरी पत्नी से उसके 2 बच्चे भी है तो वहीं पहली पत्नी से भी 4 बच्चे है। पहली पत्नी पति से मिलकर जहां पहले तो खुश हुई वहीं बाद में जब पता चला कि वह यहां भी दूसरा परिवार बना लिया है तो वह बहुत नाराज हुई।

बताया जाता है कि ऐसे में बवाल खड़ा हो गया। मामला परिवार परामर्श केन्द्र पर पहुंच गया। मामले में समझौते की बात चल रही है। रिलेशनसिप काॅउंसलर शैल अवस्थी ने बताया कि इस आगरा के रहने वाले व्यक्ति का 2008 में विवाह हुआ था।

वह अपनी पत्नी को तथा परिजनों को छोडकर भोपाल भाग आया। एक मित्र के साथ यहां ट्रांस्पोर्ट का काम शुरू किया। वही दोस्त की बहन से उसे प्यार हो गया और उसने शादी कर ली। इस समय काफी बढिया काम चल रहा है।

वही पति को ढूढती हुई दूसरी पत्नी भोपाल पहुची और बखेडा खड़ा कर दिया। अब पहली पत्नी का कहना है कि वह अपने 4 बच्चो के भरण पोषण के लिए इससे 40 हजार रूपये माहीना चाहती हूं। यह जहां रह रहे है रहें। लेकिन मेंरे बच्चों का भी भविष्य है।

वहीं बताया जा रहा है कि पति से जब इस सम्बंध में बात की गइ्र्र तो वह भी इस बात पर राजी है कि वह पहली पत्नी को हर माह 40 हजार रूपया देगा। वह अब भी दूसरी पत्नी के साथ रहना चाह रहा है।

Next Story