भोपाल

देश में सबसे महंगा Petrol मध्यप्रदेश में, 100 रुपये पार

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:18 PM IST
देश में सबसे महंगा Petrol मध्यप्रदेश में, 100 रुपये पार
x
पेटोल-डीजल की कीमतें देश में लगातार बढ़ रही हैं लेकिन देश भर में सबसे महंगा पेटोल मध्यप्रदेश में बिक रहा है। शनिवार को मध्यप्रदेश में पेटोल

देश में सबसे महंगा Petrol मध्यप्रदेश में, 100 रुपये पार

भोपाल। वैसे तो पेटोल-डीजल की कीमतें देश में लगातार बढ़ रही हैं लेकिन देश भर में सबसे महंगा पेटोल मध्यप्रदेश में बिक रहा है। शनिवार को मध्यप्रदेश में पेटोल 100 रुपये पार हो गया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश देश में सबसे महंगा पेटोल देने वाला राज्य बन गया है। हालांकि प्रीमियम पेटोल शनिवार को 100.04 रुपये प्रति लीटर बिक्री हुआ।

देश में सबसे महंगा Petrol मध्यप्रदेश में, 100 रुपये पार

जबकि सादा पेटोल भी करीब 3 से 4 रुपये कम है। यदि ऐसे ही दाम बढ़ते गये तो सादा पेटोल भी सेंचुरी लगा लेगा। कंपनियों ने लगातार 5वें दिन पेटोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की है। इस कारण सादा पेटोल 33 पैसे और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया।

इस साल के 44 दिनों में 17वीं बार पेटोल-डीजल के दाम बढ़ने से शनिवार को पेटोल के दाम 96.39 रुपये प्रीमियम पेटोल के दाम 100.04 रुपये और डीजल के दाम 86.86 रुपये प्रति लीटर पहुंच गये। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सितंबर 2020 में पेटोल 89.84 रुपये प्रति लीटर था, अब सादा पेटोल का भाव 96.39 पहुंच गया है। एक फरवरी से अब तक पेटोल-डीजल के दाम में 6 बार वृद्धि की गई।

रिश्वत के मामले में पटवारी को चार वर्ष का सश्रम कारावास-Rewa News

शहर में निकले जगतगुरू शंकराचार्य, शोभायात्रा में भक्तों ने किया भव्य स्वागत…-Rewa News

कृषि मंत्री का दो टुक, सहकारिता के हड़ताली कर्मचारियों की सेवा होगी समाप्त, पटवारी करेगे पंजीयन..

Next Story