भोपाल

मदर्स डे पर मंदबुद्धि बच्ची को मिला मां का साथ, आँखे हुईं नम

मदर्स डे पर मंदबुद्धि बच्ची को मिला मां का साथ, आँखे हुईं नम
x
भोपाल/ Bhopal: रविवार को मदर्स डे है। मां का अपने बच्चों के साथ एक अनोखा रिस्ता होता है। बच्चों पर संकट मां बर्दश्त नही कर सकती है। मध्य प्रदेश के भोपाल करोद निवासी एक मां अपनी मंदबुद्धि कोरोना ग्रसित

भोपाल/ Bhopal: रविवार को मदर्स डे है। मां का अपने बच्चों के साथ एक अनोखा रिस्ता होता है। बच्चों पर संकट मां बर्दश्त नही कर सकती है। मध्य प्रदेश के भोपाल करोद निवासी एक मां अपनी मंदबुद्धि कोरोना ग्रसित बच्ची के पास जाकर उसकी देखरेख करना चाह रही थी। इसके लिए उसने अस्पताल प्रशासन से गुहार लगा रही थी। जिसे काफी मुश्किल के बाद अनुमति मिल गई और मां अपनी बेटी की देखरेख कर रही है।

मंत्री से लगाई थी गुहार

कोरोना से ग्रसित मंदबुद्धि बच्ची की देखभाल के लिए मां ने चिकित्सा शिक्षा मत्री से इजाजत मांगी थी। शनिवार दोपहर को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग कोविड वार्ड के दौरे पर आए थे। जूही ने उनसे फरियाद की और कहा कि वह अपनी बच्ची के साथ रहकर उसकी देखभाल करना चाहती क्योंकि मदर्स डे भी है और उनकी बच्ची कुछ भी करने में सक्षम नहीं है।

कोरोना के संक्रमण को देखते हुए इस पर विचार किया जा रहा था। लेकिन महिला के बार बार कहने के बाद सरकार ने सुरक्षा को ध्यान रखने की सर्त पर अनुमति दे दी। अनुमति मिलने के बाद मां और बेटी दोनों खुश हैं।

हमीदिया अस्पताल में है भर्ती

जानकारी के अनुसार करोद निवासी जूही चैहान की 13 वर्षीय मंदबुद्धि बालिका पलक कोरोना पॉजीटिव है। बालिका हमीदिया अस्पताल के डी ब्लाक में भर्ती है। महिला अपनी बच्ची के साथ रहकर इलाज करवाना चाहती है। उसका कहना है कि बच्ची मंदबुद्वि है। इसका खयाल रखने के लिए उसका साथ में होना आवश्यक है।

नियम आ रहा था आडे

बताया गया है कि जूही अपनी बच्ची के साथ रहकर उसकी देखभाल करना चाहती थीं। लेकिन सभी नियमों से बंधे हुए थे। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार परिजनों को रोगी के साथ रहने की इजाजत नहीं दी जा सकती। मंत्री जी ने जूही को आश्वासन दिया और उन्हें कोविड नियमों के विशेष पालन के साथ अनुमति दी। जिसके बाद मां बहुत खुश है।

Next Story