भोपाल

MP: जब आधी रात को 250 पुलिसवालों ने यहां मारा छापा, घर के अंदर बने गड्ढों से मिला ये सामान

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:38 AM IST
MP: जब आधी रात को 250 पुलिसवालों ने यहां मारा छापा, घर के अंदर बने गड्ढों से मिला ये सामान
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। Bhopal Budhwara Chowk Raid : राजधानी में नशे के कारोबार की कमर तोड़ने के इरादे से भोपाल पुलिस ने देर रात बुधवारा चौक इलाके में छापा मार कार्रवाई की। पूरे भोपाल में इसी इलाके से मादक पदार्थों की सप्लाई होती थी। लंबे वक्त से पुलिस को इसकी जानकारी मिल रही थी। ऐसे में इस नशे के इस काले कारोबार को ध्वस्त करने के इरादे से आला पुलिस अफसरों ने 250 पुलिसकर्मियों की स्पेशल टीम के साथ एक-साथ कई घरों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में घर के भीतर छुपाकर रखे मादक पदार्थ मिले।

नशे के कारोबार से लाखों के वारे-न्यारे कर रहे लोग इतने शातिर थे कि घऱ में उन्होंने गड्ढे बनाकर मादक पदार्थ छुपा रखे थे। ऐसे में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। छापे के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीस से ज्यादा लोगों को हिरासत में भी लिया है।

राजधानी के ये इलाका ऐसा था कि यहां जाने में पुलिस भी घबराती थी। क्योंकि नशे के इस काराबोर में केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी शामिल थी। ऐसे में मौका पड़ने पर वो पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूकती थी। इसलिए एक रणनीति के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Next Story