भोपाल

MP : माननीयों के बंगले सजाने में फूंक दी गई करोड़ों की राशि

Aaryan Dwivedi
24 Feb 2021 6:48 PM GMT
MP : माननीयों के बंगले सजाने में फूंक दी गई करोड़ों की राशि
x
भोपाल। विधानसभा सत्र के दौरान मंत्रियों के बंगले में की गई साज-सज्जा का ब्यौरा भी सामने आया है। जिसमें बताया गया है कि 10 महीने के अंतराल में मंत्रियों के बंगले सजाने में 4.58 करोड़ की राशि फूंक दी गई है। सबसे ज्यादा एक करोड़ रुपये मुख्यमंत्री के बंगले में खर्च हुए हैं। जबकि लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव के बगले की सजावट में 56 लाख रुपये उड़ाये गये हैं। यह जानकारी विधायक पांचीलाल मेड़ा के द्वारा लगाए गए प्रश्न के बाद सामने आई है।

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान सहित मंत्रियों के बंगलों में 1 अप्रैल 2020 से 31 जनवरी 2021 के दौरान की गई साज-सज्जा में खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया। वहीं बताया गया है कि मुख्यमंत्री निवास में बिजली से संबंधित कार्य में 81 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किये गये हैं। जबकि 18.52 लाख रुपये का सिविल वर्क हुआ है। मुख्यमंत्री के 74 बंगला स्थित एक अन्य बंगले बी-8 में 13.41 लाख का कार्य कराया गया है।

खेलमंत्री के बंगले में मात्र 1495 रुपये खर्च

यही नहीं सिविल वर्क की तरफ नजर दौड़ाई जाय तो मुख्यमंत्री निवास से ज्यादा काम गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चैधरी, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बंगले में हुआ है। जबकि सबसे कम खर्च मात्र 1495 रुपए का व्यय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया एवं पूर्व मंत्री इमरती देवी के बंगलों पर हुआ है।

Next Story