भोपाल

MP News: क्लर्क की करतूत, अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर NPS से निकाल लिए 1.70 करोड़

7th pay commission HBA
x

 7th pay commission HBA

नेशनल पेंशन स्कीम के खाते से 1 करोड़ 70 हजार रूपए दूसरे खाते में स्थानांतरित करने का मामला सामने आया है।

भोपाल: नेशनल पेंशन स्कीम के खाते से 1 करोड़ 70 हजार रूपए दूसरे खाते में स्थानांतरित करने का मामला सामने आया है। यह रकम संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के सहायक वर्ग-3 कर्मचारी ने अपर संचालक के फर्जी हस्ताक्षर अपने और परिचितों के खातों में ट्रांसफर कराई है। यह राशि 4 जनवरी 2022 से 19 दिसंबर 2022 के बीच फर्जी पत्रों के माध्यम से स्थानांतरित की गई है। मामला सामने आने के बाद अपर संचालक, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास शिवाजी नगर की शिकायत पर हबीबगंज पुलिस ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला पंजीबद्ध किया है।

कैसे सामने आया मामला

पुलिस ने बताया कि अपर संचालक संचानालय नगरीय प्रशासन एवं विकास शिवाजी नगर अनिल कुमार ने 25 दिसंबर को थाने मेंं शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया था कि क्लर्क राम सिंह रायपुरिया ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर नेशनल पेंशन स्कीम की एसबीआई की मेन रोड 1 स्थित ब्रांच के खाते से 1 करोड़ 70 लाख रूपए अपने और अपने परिचितों के खाते में स्थानांतरित किए है। क्लर्क सहायक वर्ग 3 दीपक बंसल ने 22 दिसंबर को बैंक स्टेटमेंट का ऐंट्री से मिलान किया तो मामले का पता चला। दीपक द्वारा गड़ब़ड़ी की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

यहां ट्रांसफर की राशि

जांच में पता चला कि आरोपी क्लर्क ने 4 जनवरी 2022 से 19 दिसंबर 2022 के मध्य 12 कूटरचित पत्रों के माध्यम से राम सिंह रायपुरिया ने स्वयं स्वयं एवं अन्य व्यक्तियों के खातों मेंं 1 करोड़ 70 हजार स्थानांतरित किए है। कूटरचित पत्रों में अपर संचालक के फर्जी हस्ताक्षर थे। रायपुरिया जून 2020 तक संचालनालय के एनपीएस शाखा में पदस्थ था। उनके द्वारा ही फर्जी दस्तावेज और एंट्री की गई थी। आरोपी बैंक के सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दिया था। एनपीएस शाखा के सभी प्रकरणों की जानकारी आरोपी को थी। रायपुरिया ने अपने पिता के खाते में भी राशि स्थानांतरित की थी।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story