भोपाल

MP Govt Crises : BJP-CONGRESS अपने-अपने सभी विधायकों को कर रही है सेफ, ले जा रही अज्ञात स्थान

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
MP Govt Crises : BJP-CONGRESS अपने-अपने सभी विधायकों को कर रही है सेफ, ले जा रही अज्ञात स्थान
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। ज्योतिरादित्य के इस्तीफे के बाद बड़े सियासी हेरफेर शुरू हो गए है. इसके साथ ही कांग्रेस के नेतृत्व वाली कमलनाथ सरकार खतरे में आ गई है. सत्ता का उलटफेर लगभग तय माना जा रहा है.

ज्योतिरादित्य समर्थक 20 विधायकों के इस्तीफे के बाद BJP बहुमत से आगे है. इसके बावजूद भी भाजपा विधायक दल की मीटिंग लेने के बाद अपने सभी विधायकों को अज्ञात स्थान पर भेजने की तैयारी कर रही है. कहीं न कहीं भाजपा को भी यह डर है की उनके विधायक भी धोखा न दे दें.

भाजपा के साथ साथ कांग्रेस भी चोरी छुपके अपने बचे विधायकों को भोपाल से कहीं और भेज रही है. सूत्र बताते हैं की भाजपा के सभी विधायक को बैंगलुरु, दिल्ली या गुजरात भेजा जा रहा है. जबकि कांग्रेस अपने विधायकों को छत्तीसगढ़ या राजस्थान ले जा सकती है.

वहीँ कमलनाथ ने विधायकों की मीटिंग लेने के बाद भाजपा पर विधायक तोड़ने के आरोप लगाते हुए कहा की हमारे पास पूरा बहुमत है. भाजपा हमारे विधायकों को अगवा करके दबाव बना रही है. सरकार सुरक्षित है और भाजपा को उसके किए की सजा मिलेगी।

बता दें आने वाले दो दिन मध्य प्रदेश की सियासत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं इसलिए कोई भी पार्टी अपने विधायकों के साथ रिस्क लेने को तैयार नहीं है.

Next Story